रोना है शरीर के लिए बहुत फायदेमंद, जानिए यहां - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

रोना है शरीर के लिए बहुत फायदेमंद, जानिए यहां

 


हम सभी यह जानते है कि हंसना हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि हंसने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है, लेकिन क्या आप यह जानते है कि रोना भी हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आज हम आपको रोने से होने वाले फायदों के बारे मे बता रहे है।

माना जाता है कि रोने से मन बहुत हल्का होता है। एक शोध में यह बात सामने आई है कि जैसे पसीने से हमारे शरीर के विषाक्त चीजे बाहर निकल जाती है वैसे ही रोने से आंखों के माध्यम से ​भी यह प्रकिया होती है। आपकी जानकारी के​ लिए बता दे की आंखों से पानी आना और आंखों से आंसू निकलना दोनों ही बहुत अलग चीज है।

जब हम रोते है तो हमारे शरीर से ल्यूसीन और ड्रेनोकॉर्टिकोट्रोपिक नाम के हार्मोन्स निकलते है जबकि जब आंखों से पानी निकलता है तो ऐसा कुछ भी नहीं होता। आपको यह जानकर बहुत हैरानी होगी कि रोने से हमारे आंखों में बैक्टीरिया पूर्ण्तः खत्म होते र्है। इससे ​हमारी आंखे में इफेंक्शन होने का खतरा कम होता है और इससे हमारी आंखें स्वस्थ रहती है। हमारे आंखों में मेमब्रेन होती है जो सूख जाती है और इससे हमारी आंखों की रोशनी पर सीधा असर पडता है लेकिन आंसू से मेमब्रेन हमेशा भरा रहता है।