भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी पर गंभीर आरोप लगाया - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी पर गंभीर आरोप लगाया


 

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नेता शाजिया इल्मी ने बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) के पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी के खिलाफ दिल्ली के वसंत कुंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शाजिया इल्मी ने अकबर अहमद डंपी पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शाजिया इल्मी ने आरोप लगाया है कि 5 फरवरी को डिनर पार्टी में शामिल हुईं थी। इसी दौरान पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी ने शाजिया इल्मी के साथ अभद्र व्यवहार किया, जिसके बाद शाजिया ने पुलिस से शिकायत कर मामला दर्ज कराया।

पुलिस मामले की कर रही जांच

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी के खिलाफ वसंत कुंज थाने में आईपीसी की धारा 506 और 509 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। हालांकि, इस मामले की संबंध में अभी वसंत कुंज पुलिस की तरफ से कोई बयान नहीं आया है, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

भाजपा और पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्द बोलने

भाजपा नेता शाजिया इल्मी ने शिकायत के दौरान बताया कि वे जिस जिस कार्यक्रम में वो गई थीं, उसमें कई देशों के प्रतिनिधि भी आए हुए थे। जिस समय वो चिली के राजदूत से देश की कानून व्यवस्था के बारे में बात कर रहीं थीं उस वक्त पूर्व सांसद अकबर अहमद डंपी वहां आए तो भाजपा और पीएम मोदी के खिलाफ अपशब्द बोलने लगे। डंपी ने मेरे खिलाफ गंदे और अभद्र शब्दों का प्रयोग किया।