लोकसभा में बोले राहुल गांधी, यह किसानों का आंदोलन नहीं है देश का आंदोलन है - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

लोकसभा में बोले राहुल गांधी, यह किसानों का आंदोलन नहीं है देश का आंदोलन है



 संसद के बजट सत्र के दौरान लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने किसान आंदोलन पर दो टूक जवाब दिया। राहुल गांधी ने कहा कि यह किसानों का आंदोलन नहीं है, यह देश का आंदोलन है। किसान सिर्फ रास्ता दिखा रहा है। एक आवाज़ से पूरा देश 'हम दो हमारे दो' की सरकार के खिलाफ उठने जा रहा है। किसान एक इंच पीछे नहीं हटने वाला, किसान आपको हटा देगा। आपको क़ानून वापस लेना ही होगा।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कृषि कानूनों को लेकर मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि देश को चार लोगों द्वारा चलाया जा रहा है। हालांकि राहुल गांधी ने किसी का नाम नहीं लिया। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और देश के दो प्रमुख व्यापारियों के द्वारा ही काम किया जा रहा है।

वायनाड से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तीन कृषि कानूनों का मुद्दा उठाया और केंद्र सरकार पर हमला बोला। बजट सत्र के दौरान एक बहस में भाग लेते हुए राहुल गांधी ने कहा कि 2020 में मानसून सत्र के दौरान पारित कृषि कानूनों का फायदा उद्योगपतियों तक ही सीमित रहेगा। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि अधिनियम भारत की खाद्य सुरक्षा प्रणाली को नष्ट कर देंगे। जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नुकसान होगा।

आगे राहुल गांधी ने कहा कि हम कृषि कानूनों की सामग्री और मंशा पर चर्चा करते हैं। पहले खेत कानून की सामग्री मंडियों को समाप्त करना है। दूसरा कानून आवश्यक वस्तु अधिनियम में संशोधन करके जमाखोरी की अनुमति देता है और तीसरा कानून किसानों को विवाद के मामले में कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की अनुमति नहीं देता है।