दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 12.75 करोड़ - Jai Bharat Express 24

Jai Bharat Express 24

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 12.75 करोड़

 


वॉशिंगटन। दुनियाभर में कोरोनावायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 12.75 करोड़ के पार पहुंच गई है, जबकि 27.9 लाख से अधिक लोग इस बीमारी से अपनी जान गंवा चुके हैं। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने मंगलवार सुबह अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया है कि वर्तमान वैश्विक मामलों और मौतों का आंकड़ा क्रमश: 127,528,304 और 2,790,109 है।


सीएसएसई के मुताबिक, दुनिया में सबसे अधिक 30,321,943 मामलों और 549,892 मौतों के साथ अमेरिका सबसे ज्यादा प्रभावित देश बना हुआ है। वहीं, 12,573,615 मामलों और 313,866 मौतों के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है।

सीएसएसई के आंकड़ों के मुताबिक, 20 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश भारत (12,039,644), फ्रांस (4,615,290), रूस (4,477,916), ब्रिटेन (4,351,668), इटली (3,544,957), स्पेन (3,270,825), तुर्की (3,240,577), जर्मनी (2,794,949), कोलंबिया (2,382,730), अर्जेटीना (2,308,597), पोलैंड (2,267,964) और मैक्सिको (2,226,550) हैं।

कोरोना से हुई मौतों के मामले में मेक्सिको 201,623 की संख्या के साथ तीसरे स्थान पर है।

इस बीच, 50,000 से ज्यादा मौतों वाले देश भारत (161,843), ब्रिटेन (126,857), इटली (108,350), रूस (96,413), फ्रांस (95,114), जर्मनी (75,991), स्पेन (75,199), कोलंबिया (62,955), ईरान (62,478), अर्जेंटीना (55,449), दक्षिण अफ्रीका (52,710), पोलैंड (51,932) और पेरू (51,469) हैं।