आज का राशिफल: गुरुवार का दिन कैसा रहेगा आपके लिए, पढ़ें 18 मार्च का राशिफल - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

आज का राशिफल: गुरुवार का दिन कैसा रहेगा आपके लिए, पढ़ें 18 मार्च का राशिफल



 मेष: दिन भाग-दौड़ से भरा और व्यस्त रहने वाला है। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। थकान महसूस करेंगे। तनाव भी रहेगा। कुछ बातों को लेकर चिढ़ सकते या गुस्सा भी आ सकता है। पैसै की लेन-देन के दौरान सावधानी बरतें इसका ध्यान रखें।

वृषभ: दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यस्थल पर काम आसानी से पूरे होंगे। नतीजे भी मन मुताबिर और आपके आपके पक्ष में हैं। छात्र-छात्राएं शिक्षा में भी सफलता की उम्मीद कर सकते हैं। कानूनी कार्यों में कुछ अड़चन आ सकती है।

मिथुन: कार्य और परिवार के बीच तालमेल बनाने की जरूरत है। दाम्पत्य जीवन में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं। बिजनेस और राजनीति से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

कर्क: आपके लिए दिन सरप्राइज से भरा हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई शुभ समाचार संतान पक्ष की ओर से मिलेगा। उदर संबंधी रोग से परेशानी हो सकती है। खर्च की अधिकता होगी।

सिंह: काम को लेकर उलझन बनी रहेगी। कार्यस्थल पर चुनौतियों से जूझना पड़ सकता है। समय और स्थिति के साथ तालमेल बनाना होगा। कुछ शंकाए आपको परेशान कर रही हैं। धैर्य बनाए रखें और समझदारी से काम लें।

कन्या: 
समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा और ख्याति मिलेगी। काम को लेकर प्रशंसा होगी। स्त्री वर्ग से लाभ होगा। नए वस्त्र-आभूषण की खरीदारी करने में पैसे खर्च होंगे। गहरे जल से दूर रहें।

तुला: नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक वातावरण भी सुखद होगा। कार्यस्थल पर सहकर्मियों का साथ मिलने वाला है। धन निवेश के लिए यह अच्छा दिन है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगें।

वृश्चिक: दिन में सुस्ती छाई रहेगी। निर्धारित काम पूरे नहीं होंगे। सीनियर अधिकारी या बॉस के साथ वाद- विवाद में फंसने से बचें। कुछ मुश्किल परिस्थितियों से परेशानी बढ़ेगी। वाणी पर संयम रखने की जरूरत है।

धनु: दिन आनंदमयी रहने वाला है। सरलता से सभी काम पूरा होंगे। मन में प्रसन्नता रहेगी। व्यापार- धंधे में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।

मकर: कुछ निर्णय लेने को लेकर कंफ्यूज रहेंगे। उलझन का अनुभव होगा। स्वास्थ्य के लिए दिन मध्यम है। वाद-विवाद में पड़ने से अपने रिश्तेदारों या घर वालों के साथ मनमुटाव होगा। अनावश्यक खर्च और धनहानि का योग है।

कुंभ: दांपत्य जीवन में विवाद की आशंका है। कुछ बेहद मामूली बातों को लेकर मनमुटाव की संभावना है। व्यापार संबंधी फैसलों में धैर्य से काम लेने की जरूरत है। रूका हुआ धन वापस आएगा। स्वास्थ्य मध्यम होगा। पुराने मित्रों से मुलाकात होने की संभावना है।

मीन: आज परिवार की जरूरतों पर विशेष ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में चली आ रही खींचतान में बदलाव की उम्मीद है। मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नये काम की शुरुआत फिलहाल टाल दें। यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।