पेट्रोल डीजल की कीमतें 23 दिनों से स्थिर, लोगों को थोड़ी राहत - Jai Bharat Express 24

Jai Bharat Express 24

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

पेट्रोल डीजल की कीमतें 23 दिनों से स्थिर, लोगों को थोड़ी राहत



 नई दिल्लीः घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज लगातार 23 वें दिन भी स्थिरता बनी रही। विदेशी बाजारों में कच्चे तेल में शुक्रवार को तेजी दर्ज की गई। राजधानी दिल्ली में अभी 91.17 रुपए प्रति लीटर पर और डीजल 81.47 रुपए प्रति लीटर पर है। 27 फरवरी को इन दोनो की कीमतों में क्रमश: 24 पैसे और 15 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई थी और इन दोनों की कीमतें पूरे देश में सार्वकालिक रिकार्ड स्तर पर है।


तेल विपणन करने वाली सरकारी कंपनी इंडियन आयल कारपोरेशन के अनुसार आज इन दोनों ईंधन की कीमतें स्थिर है। जानकारों का कहना है कि देश चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के कारण अभी पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है।