Amarnath Yatra 2021 Starting Date: इस दिन से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, कोरोना महामारी के चलते पिछले साल करनी पड़ी थी रद्द - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

Amarnath Yatra 2021 Starting Date: इस दिन से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, कोरोना महामारी के चलते पिछले साल करनी पड़ी थी रद्द

 


Amarnath Yatra 2021 Starting Date: अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड ने वार्षिक अमरनाथ यात्रा की तारीख की घोषणा कर दी है. यह इस वर्ष 28 जून से 22 अगस्त तक अमरनाथ यात्रा चलेगी. यह निर्णय बोर्ड द्वारा आयोजित एक बैठक में लिया गया. 

बता दें कि अमरनाथ यात्रा 2020 को कोरोनावायरस महामारी के चलते रद्द कर दिया गया था. हालांकि पिछले साल अधिकारियों ने कहा था कि यात्रा 21 जुलाई से शुरू होगी और 3 अगस्त तक जारी रहेगी लेकिन बाद में निर्णय वापस ले लिया गया था. 

हालांकि इस बार भी देश भर के कई राज्यों में मामलों में अचानक वृद्धि के बावजूद, बोर्ड ने COVID-19 महामारी संबंधी दिशानिर्देशों को ध्यान में रखते हुए, इस आयोजन को करने का निर्णय लिया है.