बिल्कुल इंसानों के बच्चों जैसी दिखती है ये शार्क मछली, आप भी देखकर रह जाएंगे दंग - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

बिल्कुल इंसानों के बच्चों जैसी दिखती है ये शार्क मछली, आप भी देखकर रह जाएंगे दंग

 


इंडोनेशिया में एक अजोबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक मछुआरे ने समुद्र से शार्क मछली पकड़ी जिसका चेहरा बिल्कुल इंसानों के बच्चों की तरह है।  मछुआरे अब्दुल्ला नूरन ने दावा किया कि उन्हें पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में रोटे नादो के पास पानी में शिशु शार्क मछली मिली जिसकी शक्ल बिल्कुल इंसानों की जैसी है। बता दे कि मछुआरे ने गलती से एक बड़ी शार्क मछली को पकड़ लिया था। हालांकि उस मछली के पेट में तीन बच्चे थे। उसमें एक छोटी शार्क मछली का चेहरा बिल्कुल किसी इंसानी चेहरे की तरह है, उसकी भी होठ और आंखें हैं। शिशु शार्क को खोजने के बाद, नूरन उसे घर ले गया, और उसके परिवार ने उसे सुरक्षित रखने में मदद की। उन्होंने बताया कि उनके पड़ोसियों ने उनसे इंसानी शक्ल वाली शार्क मछली को खरीदने की पेशकश की, लेकिन उन्होंने साफ़ तौर पर मना कर दिया।