पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कोरोना पॉजिटिव, दो दिन पहले लगवाई थी चीन की कोरोना वैक्सीन - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कोरोना पॉजिटिव, दो दिन पहले लगवाई थी चीन की कोरोना वैक्सीन



 इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान शनिवार को कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित पाए गए। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य सेवा मामले के प्रधानमंत्री के विशेष सहायक डॉ. फैसल सुल्तान ने इमरान खान के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की। सुल्तान ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री इमरान खान की कोविड-19 परीक्षण रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और खान ने खुद को होम आइसोलेट कर लिया है।


बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री इमरान के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके तमाम स्टाफ और उनसे मिलने वाले लोगों के भी कोविड टेस्ट किए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इमरान खान में कोरोना के गंभीर लक्षण नहीं हैं। गौरतलब है कि इमरान खान ने 18 मार्च को चीन की कोरोना वैक्सीन ली थी। वैक्सीन लेने के महज 48 घंटे बाद खान की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।