Vireal VIDEO - रतलाम | पुलिस के पीछे पुलिस | मास्क न पहनने पर काट रही थी फर्जी चालान - Jai Bharat Express

Jai Bharat Express

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

Vireal VIDEO - रतलाम | पुलिस के पीछे पुलिस | मास्क न पहनने पर काट रही थी फर्जी चालान

 पुलिस के पीछे पुलिस जी हाँ आपने सही पढ़ा नकली महिला पुलिस कर्मी के पीछे असली पुलिस आखिरकार क्या है मामला । शोशल मीडिया पर जमकर वायरल


मास्क न लगाने वालों का चालान काट रही थी नकली महिला पुलिसकर्मी असली पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ लिया 


महिला पुलिस की वर्दी पहनकर मास्क न लगाने वाले लोगों के चालान काट कर थी,और अपनी जेब भर रही थी, स्थानीय लोगों द्वारा महिला की शिकायत करने पर पुलिस कर्मियों ने महिला को रंगे हाथों पकड़ा।


रतलाम | पुलिस ने एक फर्जी महिला को धर दबोचा, महिला पुलिस कर्मी पिछले चार दिनों से शहर में मास्क न लगाने वाले लोगों के चालान काट अवैध वसूली कर रही थी, लोगों की शिकायत के बाद आज पुलिस ने आखिरकार नकली पुलिसकर्मी को पकड़ लिया।  

रतलाम के स्टेशन रोड थाने की पुलिस ने अवैध वसूली करते हुए फर्जी महिला पुलिसकर्मी को रंगे हाथों पकड़ा है। महिला पुलिस की वर्दी में मास्क लगाकर बस स्टैंड पर वसूली कर रही थी, महिला नगर निगम की चालानी कार्रवाई करने वाली टीम के कर्मचारियों के साथ पिछले चार दिनों से बगैर मास्क घूमने वाले लोगों के चालान काट रही थी।                   

 महिला महू नीमच रोड स्थित बस स्टैंड क्षेत्र में लोगों से अवैध वसूली कर अपनी जेब भर रही थी, की तभी  स्थानीय लोगों को जब इस फर्जी महिला पुलिसकर्मी के ऊपर शक हुआ तब उन्होंने महिला की शिकायत पुलिस से कर दी, इसके बाद स्टेशन रोड थाना के जवानों ने इस फर्जी पुलिस कर्मी को अवैध वसूली करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस की गिरफ्त में आई इस नकली पुलिसकर्मी ने खुद का नाम निकिता बताया है।  शोशल मीडिया पर नकली महिला पुलिसकर्मी का वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ असली पुलिसकर्मी नकली पुलिसकर्मी से पूछताछ करते हुए नज़र आ रहे हैं। पुलिसकर्मी जब महिला से पूछते हैं तो महिला पुलिस के सवालों का बिना जवाब दिए आगे बढ़ जाती है। पुलिसकर्मी महिला से वीडियो में कह रहे हैं कि तुम रुक क्यों नहीं रही हो। तुम्हें किसने चालान काटने के लिए कहा है। लेकिन महिला बिना जवाब दिए आगे बढ़ जाती है। थोड़ी ही दूर आगे जाने पर कुछ अन्य पुलिसकर्मी महिला को रोक लेते हैं।  

पुलिसकर्मी महिला से उसके थाने के बारे में पूछते हैं। महिला कहती है कि वो ग्यारह थाने से है। पुलिसकर्मी महिला से सही सही बताने के लिए कहते हैं, इसके बाद महिला कहती है कि मैं तो बस मास्क लगाने के लिए कह रही हूँ। किसी से पैसे थोड़ी ले रही हूँ। स्टेशन रोड थाना पुलिस नगर निगम की चालानी कार्रवाई करने वाली टीम के सदस्यों से भी महिला के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।