राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर सरकार पर साधा निशाना, ट्वीट कर लोगों से की यह अपील... - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर सरकार पर साधा निशाना, ट्वीट कर लोगों से की यह अपील...

 


कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और कुछ अन्य खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढोतरी के खिलाफ शुक्रवार को सोशल मीडिया अभियान शुरू किया।

पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोगों से ‘स्पीकअप अंगेस्ट प्राइज राइज’ अभियान से जुड़कर महंगाई के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की।       

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘महंगाई एक अभिशाप है। केंद्र सरकार सिफऱ् टैक्स कमाने के लिए जनता को महंगाई के दलदल में धकेलती जा रही है। देश के विनाश के खिलाफ़ अपनी आवाज़ उठाइए।’’     

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने आरोप लगाया, ‘‘मोदी सरकार की ओर से उठाए गए हर कदम से आम लोगों की जेब खाली हुई है। देश के लोग इसे सहन नहीं करेंगे और अपनी आवाज उठाएंगे।’’      

कांग्रेस के कई अन्य नेताओं ने भी इस अभियान के तहत सरकार पर निशाना साधा।