जबलपुर जिले में आज कोरोना ने अभी तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये तो वहीं दो व्यक्ति की मौत हो गयी देखिए ये रिपोर्ट - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जबलपुर जिले में आज कोरोना ने अभी तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये तो वहीं दो व्यक्ति की मौत हो गयी देखिए ये रिपोर्ट

 जबलपुर जिले में आज कोरोना के 172 नये मरीज मिले । तो वहीं कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर 92 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए


जबलपुर
| कोरोना से स्वस्थ होने पर आज शनिवार सत्ताईस मार्च को 92 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 1852 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में 172 नये मरीज सामने आये हैं । कोरोना से आज स्वस्थ हुये 92 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 17 हजार 194 हो गई है और रिकवरी रेट 92.75 प्रतिशत हो गया है । कल शुक्रवार की शाम 6 बजे से आज शनिवार की शाम 6 तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले कोरोना के 172 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 18 हजार 537 हो गई है । पिछले चौबीस घण्टे में दो व्यक्ति की मृत्यु की रिपोर्ट प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 260 हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1083 हो गये हैं । कोरोना की जांच हेतु आज  1790 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।