रसल चौक स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान और अहाता सील - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

रसल चौक स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान और अहाता सील


कोरोना गाइड लाइन का उल्लंघन करने पर रसल चौक स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान और अहाता सील 






इलेक्ट्रिकल्स की दुकान को भी सील किया


एसडीएम रांझी ने की कार्यवाही


जबलपुर |कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराने चलाये जा रहे रोको-टोको अभियान के तहत आज शनिवार को एसडीएम रांझी दिव्या अवस्थी की अगुवाई में प्रशासन, पुलिस और नगर निगम की टीम द्वारा की गई कार्यवाही में रसल चौक स्थित  विदेशी मदिरा की दुकान और अहाते को फिजिकल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन पाये जाने पर सील कर दिया गया है । इसके साथ ही इसी क्षेत्र में स्थित एक इलेक्ट्रिकल्स की दुकान आर डी इलेक्ट्रिकल्स को भी फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर सील कर दिया गया । एसडीएम रांझी दिव्या अवस्थी के अनुसार कार्यवाही के दौरान अंग्रेजी शराब की दुकान पर भीड़ लगी पाई गई थी तथा इस दुकान से लगे अहाते में भी फिजिकल डिस्टेंसिंग और गाइड लाइन का उल्लंघन करते हुये ग्राहकों को खाना परोसा जा रहा था । एसडीएम ने बताया कि मौके पर ही शराब दुकान और अहाते को सील कर दिया गया । कार्यवाही में थाना प्रभारी ओमती भी मौजूद थे ।