गीता फोगाट की बहन ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कुश्ती मैच की हार का लगा सदमा - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

गीता फोगाट की बहन ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कुश्ती मैच की हार का लगा सदमा



 भारत की स्टार पहलवान गीता और बबीता फोगाट की ममेरी बहन रितिका फोगाट ने आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि वह भरतपुर में हुए कुश्ती टूर्नामेंट का फाइनल मैच हार गई थी. जिसके बाद उन्होंने अपने फूफा महाबीर सिंह फोगाट और गीता-बबीता के मायके बलाली गांव में बने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

रिपोर्ट के मुताबिक 17 साल की रितिका पिछले पांच सालों से अपने फूफा महाबीर फोगाट से कुश्ती की ट्रेनिंग ले रही थी. महावीर फोगाट भी उस टूर्नामेंट में मौजूद थे. रितिरा ने इस टूर्नामेंट के लिए काफी पहले से तैयारी की थी. लेकिन फाइनल मुकाबले में हारने की वजह से वह सदमे में चली गई, और फिर 15 मार्च की रात को उन्होंने दुपट्टा डालकर फांसी लगा ली.

स्टेट लेवल सब जूनियर टूर्नामेंट में रितिका फोगाट ने 53 किलोग्राम भारवर्ग में हिस्सा लिया था. लेकिन स्टेट चैंपियनशिप के फाइनल में वह सिर्फ एक प्लाइंट के अंतर से हार गईं. इस हार से रितिका इतनी निराश हुईं कि उन्होंने मौत को गले लगा लिया.रितिका फोगाट भी अन्य पहलवानों की तरह गीता और बबीता के जैसे महान पहलवान बनने का सपना लेकर आई थी. इसके लिए वो पांच सालों से ट्रेनिंग ले रही थी.