अमेरिका: पुलिस हिरासत में मारे गए अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड के परिवार को मिलेगा मुआवजा, बायडेन प्रशासन लगा चुका मुहर - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

अमेरिका: पुलिस हिरासत में मारे गए अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड के परिवार को मिलेगा मुआवजा, बायडेन प्रशासन लगा चुका मुहर

 


अमेरिका (America) के मिनियापोलिस में पुलिस कस्टडी के दौरान मारे गए अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड (george floyd) के परिवार को मदद देने के लिए बायडन (Biden Adminstration) प्रशासन ने वित्तीय मदद देने के लिए कहा है। अमेरिकी प्रशासन ने कहा कि जॉर्ज फ्लॉयड के परिवार को 2.7 अमेरिकी डॉलर यानी की लगभग 196 करोड़ रुपये की वित्तीय मदद दी जाएगी। प्रशासन और फ्लॉयड के परिवार के बीच में समझौता भी हुआ है। करेंगे।

जॉर्ज फ्लॉयड की मौत हो लेकर उनके परिवार वालों ने मिन्नेपॉलिस राज्य पर सिविल मुकदमा दायर किया था। जिसके बाद अब मारे गए अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड के परिवार के साथ सिटी काउंसिल ने 2.7 अमेरिकी डॉलर में समझौता किया है। बता दें कि फ्लॉयड परिवार के वकीलों ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। वकील ने कहा कि यह समझौता अमेरिकी इतिहास में अबतक का सबसे बड़ा सेटलमेंट है, जिसे सिविल राइट्स रॉन्गफुल डेथ केस में सबसे बड़ा प्री-ट्रायल सेटलमेंट बताया है।

जानकारी के लिए बता दें कि बीते साल मिनियापोलिस शहर ने पुलिस हिरासत के दौरान जॉर्ज फ्लॉयड की मौत हो गई थी। इसके बाद अमेरिका में कई जगहों पर प्रदर्शन भी हुए थे और इसके बाद परिवार ने पुलिस पर मुकदमा भी किया। तीन अन्य पुलिस अधिकारियों पर मुकदमा दायर किया, कहा कि पुलिस ने अपने संवैधानिक अधिकारों के उल्लंघन में फ्लॉयड के खिलाफ अत्यधिक बल का इस्तेमाल किया।

जिसके बाद अब सिटी काउंसिल और परिवार के बीच समझौता हो गया। मिनेपोलिस के श्वेत पुलिस अधिकारी डेरेक शाविन वर्तमान में जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के आरोपों का सामना कर रहे हैं। साथ ही तीन अन्य पुलिस अधिकारी भी इस मामले में हत्या के आरोपों का सामना कर रहे हैं।

46 साल के जॉर्ज फ्लॉयड की मई 2020 में डेरेक चाउविन श्वेत पुलिस अधिकारी की मौजूदगी में मौत हो गई थी, इस घटना की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई थीं। जो संयुक्त राज्य अमेरिका में देखे गए सबसे बड़े विरोध आंदोलनों में से एक था।