Daily Horoscope: आज इन राशियों पर शनि रहेंगे मेहरबान - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

Daily Horoscope: आज इन राशियों पर शनि रहेंगे मेहरबान

 


शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष- चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ
आम सितारा बेहतर, धार्मिक लिटरेचर पढऩे में जी लगेगा, संतान के साथ तालमेल रहेगा तथा वह आपकी किसी समस्या की सैंटलमैंट में मददगार हो सकती है।

वृष- ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो
किसी पेंडिंग पड़े जायदादी काम को हाथ में लेने के लिए समय अच्छा, मान-सम्मान, प्रभाव बना रहेगा, मगर स्वभाव में भी क्रोध रह सकता है।

मिथुन- क,की,कु,घ,छ,के,को,ह
उत्साह, हिम्मत तथा यत्न शक्ति बनी रहेगी, कामकाजी भागदौड़ भी अच्छा रिजल्ट देगी, आम तौर पर आप हर तरह से प्रभावी रहेंगे।

कर्क- हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो
सितारा व्यापार-कारोबार में लाभ देने तथा किसी कामकाजी मुश्किल को राह से हटाने वाला, मगर घरेलू मोर्चे पर किसी समय तनातनी रहेगी।

सिंह- मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे
अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, अपने कामकाजी कामों को बेहतर बनाने के लिए आप जी-जान से यत्न करेंगे, मगर सरकारी कामों के लिए सितारा ढीला।

कन्या- टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो
खर्चों के कारण धन की उपलब्धता में कुछ कठिनाई महसूस होगी, लेन-देन के काम भी सावधान रह कर निपटाएं, नुक्सान का भय रहेगा।

तुला- रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते
मिट्टी, रेता, बजरी, टिम्बर, कंस्ट्रक्शन मैटीरियल का काम करने वालों की अर्थ दशा सही रहेगी, कारोबारी कामों में कदम बढ़त की तरफ रहेगा।

वृश्चिक- तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु
सरकारी, गैर सरकारी कामों में कामयाबी मिलेगी, बड़े लोग मेहरबान रहेंगे तथा उनकी मदद से कोई सरकारी मुश्किल हट सकती है, मान यश की प्राप्ति।

धनु- ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे
अपने किसी काम को निपटाने के लिए जो भागदौड़ करेंगे, उसका अच्छा नतीजा मिलने की आशा, शत्रु भी कमजोर-निष्प्रभाव बने रहेंगे।

मकर- भो,जा,जी,जू,खि, खा,खु, खो, गा,गि
सितारा सेहत, खासकर पेट के लिए ढीला, मौसम के एक्सपोइयर से भी अपना बचाव रखना जरूरी होगा, साढ़ेसाती भी मैंटली अपसैट रखेगी।

कुम्भ- गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द
आम सितारा मजबूत, व्यापारिक तथा कामकाज की दशा अच्छी, कोशिशों में कामयाबी मिलेगी, घरेलू मोर्चा पर सहयोग बना रहेगा।

मीन- दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि
आम तौर पर कमजोर सितारा मनोबल में कमजोरी रखेगा, मन भी किसी न किसी अज्ञात परेशानी-टैंशन में ग्रस्त रहेगा, किसी पर भी ज्यादा भरोसा न करें।