महाराष्ट्र: पुणे के फैशन मार्केट में लगी आग, 500 दुकानें जलकर खाक - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

महाराष्ट्र: पुणे के फैशन मार्केट में लगी आग, 500 दुकानें जलकर खाक



 पुणे. महाराष्‍ट्र (Maharashtra) के पुणे के कैंप इलाके में स्थिति फैशन स्ट्रीट मार्केट (Fashion Street Market) में शुक्रवार देर रात अचानक आग (Fire) लग गई. आग इतनी तेजी से फैली कि मार्केट में मौजूद लगभग सभी दुकानें जलकर खाक हो गईं. घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है. इस हादसे में किसी के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि फैशन स्ट्रीट की सभी 500 दुकानें जलकर राख हो गईं.


शुक्रवर देर रात करीब 11 बजे पुलिस को जानकारी दी गई कि कैंप इलाके में फैशन स्ट्रीट पर आग लग गई है. आग लगने की जानकारी के बाद फायर ब्रिगेड की 16 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. पुणे कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ अमित कुमार ने बताया कि रात में लगी आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी फैशन स्ट्रीट जल गई. काफी मशक्‍कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है.