Paresh Rawal हुए कोरोना पॉजिटिव, कहा- संपर्क में आए लोग जांच करवाएं - Jai Bharat Express 24

Jai Bharat Express 24

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

Paresh Rawal हुए कोरोना पॉजिटिव, कहा- संपर्क में आए लोग जांच करवाएं



 बॉलीवुड एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) भी कोरोना पॉजिटव पाए गए हैं। इसकी जानकारी खुद उन्होंने खुद ट्वीट करके दी हैं। कुछ देर पहले ही उन्होंने ट्वीट करते हुए परेश रावल ने कहा- 'दुर्भग्यपूर्ण, मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। पिछले 10 दिनों से जो भी कोई मेरे संपर्क में आया हो वे कृपया खुद की जांच करा लें।

बता दें ये कोरोना वायरस ने एक बार देशभर में अपने पैर पसार लिए हैं। आग की तरह ये वायरस लोगों में फैल रहा है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अब तक इस वायरस की चपेट में कई स्टार्स आ चुके हैं। ये लिस्ट अब आए दिन बढ़ती जा रही है। हर कोई किसी न किसी सेलेब्स की कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें मिल रही हैं।

इससे पहले बॉलीवुड स्टार अमिर खान और आर. माधवन कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। आमिर खान के प्रवक्ता ने इस खबर की पुष्टि की है। दोनों सितारें फिलहाल अपने- अपने घर में होम-क्वारंटीन में हैं और सभी नियमों का पालन कर रहे हैं। उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। जो कोई भी शख्स हाल ही में उनके संपर्क में आया हो तो उन्हें भी एहतियात के तौर पर अपना टेस्ट करा लेना चाहिए।