Holi 2021 : कब है होलाष्टक,होलिका दहन,रंगों की होली और रंगपंचमी - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

Holi 2021 : कब है होलाष्टक,होलिका दहन,रंगों की होली और रंगपंचमी

 


रंग बिरंगी उमंग और तरंग का मस्ती भरा पर्व है होली....साल 2021 में कब है रंगों का यह मनभावन त्योहार आइए जानते हैं....

तारीख 21- 22 मार्च रविवार से होलाष्टक प्रारंभ होगा। इसी दिन अधिकतर जगहों पर होली का डंडा गाड़ा जाता है। इसी दिन ओशो रजनीश का संबोधि दिवस भी है। फाल्गुन शुक्ल अष्टमी से फाल्गुन पूर्णिमा तक होलाष्टक माना जाता है, जिसमें शुभ कार्य वर्जित रहते हैं। पूर्णिमा के दिन होलिका-दहन किया जाता है।


28 मार्च रविवार के दिन होलिका दहन होगा और दूसरे दिन 29 मार्च 2021 होलाष्टक समाप्त होगा। होलिका दहन के समय फाल्गुन मास की पूर्णिमा होगी। यह इस माह का अंतिम दिन होगा और इसके बाद चैत्र मास लगेगा।

होलिका दहन के बाद 29 मार्च 2021 सोमवार चैत्र कृष्ण एकम (प्रतिपदा) को होली और धुलेंडी का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन कई जगहों पर रंग खेला जाता है। इसे वसंतोत्सव भी कहते हैं।

4. होली के बाद 2 अप्रैल 2021 चैत्र कृष्‍ण पंचमी को रंगपंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन सारे देश में रंगों की धूम होगी। इसी दिन गुड फ्रायडे भी है।

5. होलिका दहन ( holi in 2021) 28 मार्च 2021 मुहूर्त :18:36:38 से 20:56:23 तक है। 29 मार्च को खेली जाएगी।