Maha Shivratri 2021: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को ऐसे करें प्रसन्न, बिगड़े काम भी बनेंगे - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

Maha Shivratri 2021: महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को ऐसे करें प्रसन्न, बिगड़े काम भी बनेंगे



 आज महाशिवरात्रि का पर्व है और श्रद्धालु महादेव को प्रसन्न करने का हर प्रयास करने में जुटे हैं. फाल्गुल माह में महाशिवरात्रि का महत्व और बढ़ जाता है.

आज देश भर में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है. महादेव के भक्त इस दिन को खास उत्साह के साथ मनाते हुए दिखाई देते हैं. श्रद्धालु महादेव को प्रसन्न करने का हर प्रयास करते हैं. माना जाता है कि फाल्गुल माह में महाशिवरात्रि का महत्व और बढ़ जाता है.


हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का खास महत्व माना जाता है. श्रद्धालुओं में मानयता है कि इस दिन महादेव की पूजा और व्रत रखने से महादेव उनकी हर समस्या को दूर कर देते हैं और उनके जीवन में खुशियां ही खुशियां आती हैं. श्रद्धालुओं का मानना है कि महादेव बेहद दयालु हैं और अपने किसी भी भक्त को परेशान नहीं देख सकते.


आईये जानते हैं, महाशिवरात्रि की पूजा कैसे करनी चाहिए


इस दिन जो व्यक्ति व्रत रखते हैं उन्हें भगवान शिव के मंत्र ऊं नम: शिवाय का जाप करना चाहिए. फलाहार ग्रहण करना चाहिए. सुबह भगवान शिव का अभिषेक और बेल पत्री चढ़ानी चाहिए. शाम को स्नान करने के बाद पूजन करना चाहिए. घर पर पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुंह करके त्रिपुंड एवं रुद्राक्ष धारण करके पूजा का संकल्प लेकर पूजन शुरू करना चाहिए.


पंचामृत से कराएं स्नान


फल, फूल, चंदन, बैल पत्र, धतूरा, धूप व दीप से रात के चारों प्रहर में भगवान शिवजी की पूजा करनी चाहिए. दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से निर्मित पंचामृत से शिवलिंग को स्नान कराकर जल से अभिषेक करें.


व्रत रखने से पूरी होती है मनोकामना


महाशिवरात्रि के दिन बड़ी संख्या में शिवभक्त भगवान शिव की आराधना और अभिषेक करते हैं. इस दिन हर उम्र के लोग व्रत भी रखते हैं माना जाता है कि व्रत रखने से भगवान शिव खुश होते हैं और कष्टों को दूर करते हैं.