Roohi Box Office Collection Day 2: फिल्म के दूसरे दिन के बिजनेस में आई गिरावट, जानिए बॉक्सऑफिस कलेक्शन - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

Roohi Box Office Collection Day 2: फिल्म के दूसरे दिन के बिजनेस में आई गिरावट, जानिए बॉक्सऑफिस कलेक्शन

 


सिनेमाघरों में शिवरात्रि के मौके पर जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म रुही रिलीज की गई थी. जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. इसे दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक का प्यार भी मिल रहा है. बॉक्सऑफिस में इस फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त बिजनेस किया था. लेकिन दूसरे दिन की कमाई में गिरावट आई है.रिपोर्ट्स के मुताबिक रूही की दूसरी दिन की कमाई में 25-30 प्रतिशत की गिरावट आई. फिल्म ने दूसरे दिन तकरीबन 1.72 करोड़ का ही बिजनेस किया है. जबकि पहले दिन का बिजनेस 3.06 करोड़ का है.

बताते चलें कि इस फिल्म की  कहानी की शुरुआत होती है पकड़वा विवाह. जो कि छोटे गांव में आम है, जहां भावरा (राजकुमार राव) और कट्टानी (वरुण शर्मा) रहते हैं. दोनों एक अखबार में काम करते हैं. लेकिन साथ ही लड़कियों को किडनैप भी करते हैं और उनकी जबरदस्ती शादी करवाते हैं. उनकी लाइफ तब टर्न लेती है जब वह रूही (जाह्मवी कपूर) को पकड़ते हैं. रूही वो लड़की होती है जिसमें आफ्जा की आत्मा होती है और इसके बाद कहानी काफी मजेदार होती नजर आती है.

इस फिल्म में राजकुमार राव, जाह्मवी कपूर और वरुण शर्मा ने जबरदस्त काम किया है. फिल्म के शुरुआत में दोनों के जबरदस्त सीन्स है जो प्यार की तलाश में हैं. राजकुमार पत्रकार हैं जिन्हें सच्चे प्यार का इंतजार है. जाह्मवी के फिल्म में कम डायलॉग हैं, लेकिन वो अपने एक्टिंग से दर्शकों का मनोरंजन कर पाने में सफल रहीं हैं. फिल्म के डायलॉग्स शानदार हैं. लेकिन फिल्म में कई जगह ऐसा लगता है जैसे कुछ सीन्स बिना मतलब के हैं.