जबलपुर जिले में लगातार बढ़ रही है कोरोना मरीजों की संख्या तो वहीं कोरोना से 1 व्यक्ति की हुई मौत - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जबलपुर जिले में लगातार बढ़ रही है कोरोना मरीजों की संख्या तो वहीं कोरोना से 1 व्यक्ति की हुई मौत

 जबलपुर जिले में आज कोरोना के 269 नये मरीज मिले । तो वहीं कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने पर 148 व्यक्ति डिस्चार्ज हुए


जबलपुर | कोरोना से स्वस्थ होने पर आज मंगलवार छह अप्रैल को 148 व्यक्तियों को डिस्चार्ज किया गया है, वहीं 1766 सेम्पल की प्राप्त परीक्षण रिपोर्ट्स में 269 नये मरीज सामने आये हैं । कोरोना से आज स्वस्थ हुये 148 व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना के संक्रमण से मुक्त होने वाले मरीजों की संख्या 18 हजार 549 हो गई है और रिकवरी रेट 90.25 प्रतिशत हो गया है । कल सोमवार की शाम 6 बजे से आज मंगलवार की शाम 6 बजे तक पिछले चौबीस घण्टे के दौरान मिले कोरोना के 269 संक्रमित व्यक्तियों को मिलाकर जबलपुर में कोरोना मरीजों की संख्या 20 हजार 551 हो गई है । पिछले चौबीस घण्टे में एक व्यक्ति की मृत्यु की प्राप्त हुई रिपोर्ट को मिलाकर जबलपुर में कोरोना से जान गंवाने वाले मरीजों की संख्या 275 हो गई है । जबलपुर में कोरोना के एक्टिव केस अब 1727 हो गये हैं । कोरोना की जांच हेतु आज 2404 व्यक्तियों के सेम्पल लिये गये हैं ।