2596 व्यक्तियों से वसूला गया 2.09 लाख रुपये का जुर्माना - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

2596 व्यक्तियों से वसूला गया 2.09 लाख रुपये का जुर्माना


 रोको टोको अभियान के तहत 2596 व्यक्तियों से वसूला गया 2.09 लाख रुपये का जुर्माना


जबलपुर| रोको-टोको अभियान के तहत बीते चौबीस घण्टे के दौरान मास्क न पहनने और फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करने पर 2 हजार 596 व्यक्तियों से 2 लाख 09 हजार 250 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। इनमें पुलिस द्वारा 1 हजार 601 व्यक्तियों से 1 लाख 60 हजार 100 रुपये, नगर निगम जबलपुर द्वारा 152 व्यक्तियों से 7 हजार 500 रुपये, एसडीएम जबलपुर द्वारा 140 व्यक्तियों से 7 हजार 200 रुपये, एसडीएम गोरखपुर द्वारा 165 व्यक्तियों से 8 हजार  रुपये, एसडीएम आधारताल द्वारा 168 व्यक्तियों से 8 हजार 100 रुपये, एसडीएम रांझी द्वारा 122 व्यक्तियों से 6 हजार 200 रुपये, एसडीएम पाटन द्वारा 50 व्यक्तियों से 2 हजार 500 रुपये, एसडीएम शहपुरा द्वारा  32 व्यक्तियों से 1 हजार 500 रुपये, एसडीएम सिहोरा द्वारा 30 व्यक्तियों से 1 हजार 400 रुपये, एसडीएम कुंडम द्वारा 17 व्यक्तियों से 800 रुपये, नगर पालिका पनागर द्वारा 9 व्यक्तियों से 450 रुपये, नगर पालिका सिहोरा द्वारा 16 व्यक्तियों से 800 रुपये, नगर परिषद पाटन द्वारा 16 व्यक्तियों से 800 रुपये, नगर परिषद शहपुरा द्वारा 15 व्यक्तियों से 750 रुपये, नगर परिषद मझौली द्वारा 15 व्यक्तियों से 750 रुपये, नगर परिषद कटंगी द्वारा 20 व्यक्तियों से 1 हजार रुपये, नगर परिषद बरेला द्वारा 13 व्यक्तियों से 650 रुपये तथा नगर परिषद भेड़ाघाट द्वारा 15 व्यक्तियों से 750 रुपये का वसूला गया जुर्माना शामिल है । बीते चौबीस घण्टे में कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन पाये जाने पर 5 दुकानों को सील भी किया गया है ।