2563 हजार व्यक्तियों से वसूला गया 2.52 लाख रुपये का जुर्माना - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

2563 हजार व्यक्तियों से वसूला गया 2.52 लाख रुपये का जुर्माना


रोको टोको अभियान  2563 हजार व्यक्तियों से वसूला गया 2.52 लाख रुपये का जुर्माना



जबलपुर
| रोको-टोको अभियान के तहत बीते 24 घण्टे के दौरान मास्क न पहनने और फिजिकल डिस्टेंसिंग के नियमों का उल्लंघन करने पर 2 हजार 563 व्यक्तियों से 2 लाख 52 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। इनमें पुलिस द्वारा 1 हजार 965 व्यक्तियों से 2 लाख 750 रुपये, नगर निगम जबलपुर द्वारा 48 व्यक्तियों से 3 हजार 100 रुपये, एसडीएम जबलपुर द्वारा 72 व्यक्तियों से 6 हजार रुपये, एसडीएम गोरखपुर द्वारा 50 व्यक्तियों से 4 हजार रुपये, एसडीएम आधारताल द्वारा 68 व्यक्तियों से 5 हजार 500 रुपये, एसडीएम रांझी द्वारा 51 व्यक्तियों से 3 हजार 850 रुपये, एसडीएम पाटन द्वारा 25 व्यक्तियों से 2 हजार 500 रुपये, एसडीएम शहपुरा द्वारा 115 व्यक्तियों से 11 हजार 500 रुपये, एसडीएम सिहोरा द्वारा 42 व्यक्तियों से 3 हजार 500 रुपये, एसडीएम कुंडम द्वारा 35 व्यक्तियों से 2 हजार रुपये, नगर पालिका पनागर द्वारा 25 व्यक्तियों से 2 हजार 500 रुपये, नगर पालिका सिहोरा द्वारा 22 व्यक्तियों से 2 हजार रुपये, नगर परिषद पाटन द्वारा 12 व्यक्तियों से 1 हजार रुपये, नगर परिषद शहपुरा द्वारा 11 व्यक्तियों से 1 हजार 100 रुपये, नगर परिषद मझौली द्वारा 9 व्यक्तियों से 900 रुपये, नगर परिषद कटंगी द्वारा 5 व्यक्तियों से 500 रुपये, नगर परिषद बरेला द्वारा 8 व्यक्तियों से 800 रुपये तथा नगर परिषद भेड़ाघाट द्वारा 10 व्यक्तियों से 1 हजार  रुपये का वसूला गया जुर्माना शामिल है । पिछले चौबीस घण्टे के दौरान कोरोना प्रोटॉकाल और लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर 4 दुकानों को सील कर दिया गया है ।