रेमडिसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी पर 2 व्यक्तियों को जेल भेजने के आदेश - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

रेमडिसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी पर 2 व्यक्तियों को जेल भेजने के आदेश


रेमडिसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी पर 2 व्यक्तियों को जेल भेजने के आदेश


जबलपुर | रेमडिसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी कर निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य 18 हजार रुपए में बेचने पर  जिला दंडाधिकारी जबलपुर कर्म वीर शर्मा द्वारा पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर अनावेदक नितिन विश्वकर्मा पिता सुनील कुमार विश्वकर्मा उम्र 22 साल निवासी कटियाघाट गौर नदी के पास चौकी गौर थाना बरेला जिला जबलपुर (मप्र) के विरूद्ध चोरबाजारी निवारण और आवश्यक वस्तु प्रदाय अधिनियम 1980 की धारा 3 की उपधारा (1) (2) के तहत अनावेदक को 6 माह की अवधि के लिए केन्द्रीय जेल में निरूद्ध करने का आदेश दिया गया है। 

इसी प्रकार रेमडिसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी कर निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य 18 हजार रुपए में बेचने पर पुलिस अधीक्षक से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर जिला दंडाधिकारी  श्री  शर्मा द्वारा अनावेदक श्री सुदामा बघेल पिता हल्कूदास बघेल उम्र 41 साल निवासी पुष्पनगर थाना लार्डगंज जिला जबलपुर के विरूद्ध चोरबाजारी निवारण और आवश्यक वस्तु प्रदाय अधिनियम 1980 की धारा 3 की उपधारा (1) (2) के तहत अनावेदक को 6 माह की अवधि के लिए केन्द्रीय जेल में निरूद्ध करने का आदेश दिया गया है।