संक्रमण और मौतों ने फिर देश को दहलाया, 3.62 लाख हुए संक्रमित तो 3285 मरीजों ने तोड़ा दम - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

संक्रमण और मौतों ने फिर देश को दहलाया, 3.62 लाख हुए संक्रमित तो 3285 मरीजों ने तोड़ा दम




दिल्ली। देश में कोरोना का कोहराम लगातार तबाही मचा रहा है। मंगलवार को 3 लाख 62 हजार 787 लोग कोरोना से संक्रमित मिले। इस दौरान 3285 मरीजों की मौत हो गई जो अब तक की सर्वाधिक संख्या है। इससे पहले सोमवार को 3.52 लाख से ज्यादा मामले दर्ज किए गए थे, जबकि 2800 से ज्यादा मरीजों ने दम तोड़ा था। भारत में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,79,88,637 हो गई है। राष्ट्रीय स्तर पर ठीक होने वाले लोगांे की संख्या लगातार गिर रही है। यह दर गिरकर 82.54 प्रतिशत हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार संक्रमण से 3285 और लोगों के दम तोड़ने के साथ मृतक संख्या बढ़कर 2,01,165 हो गई है। कोरोना से उपचार करा रहे मरीजों की संख्या में भी तेजी से वृद्धि हो रही है।

भारत में उपचार करा रहे मरीजों की संख्या 29,72,106 हो गई है, जो कुल संक्रमितों का 16.34 प्रतिशत है। राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 से ठीक होने की दर लगातार गिरती जा रही है जो वर्तमान में 82.54 प्रतिशत हो गई है। संक्रमण से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 1,48,07,704 हो गई है। महाराष्ट्र में 895 मरीजों की, दिल्ली में 381, उत्तर प्रदेश में 264, छत्तीसगढ़ में 246, कर्नाटक में 180, गुजरात में 170 और झारखंड में 131 मरीजों की मौत हुई।

इन राज्यों की हालत सबसे ज्यादा खराब
देश में एक दिन में कोविड-19 के जितने मामले सामने आए हैं, उनमें से 69.1 प्रतिशत महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और दिल्ली समेत 10 राज्यों से हैं। कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान उन दस राज्यों में शामिल हैं, जहां कुल कोविड मामलों में से 69.1 प्रतिशत मामले सामने आए हैं। मंत्रालय ने कहा कि अब तक 28 करोड़ से अधिक जांच की जा चुकी हैं। संक्रमण की दर 6.28 प्रतिशत है।