आई.पी.एल. का सट्टा लिखते खाईबाज सहित 3 सटोरिये पकड़े गये, - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

आई.पी.एल. का सट्टा लिखते खाईबाज सहित 3 सटोरिये पकड़े गये,

आई.पी.एल. का सट्टा लिखते खाईबाज सहित 3 सटोरिये पकड़े गये, 9  मोबाईल एवं नगदी 4500 रूपये तथा हिसाब किताब की सट्टे की पट्टियाॅ जप्त         


सिहोरा
 | एस.डी.ओ.पी. सिहोरा श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि थाना गोसलपुर दिनांक 15-4-21 की रात में विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि 2 व्यक्ति सिद्धबाबा पहाड़ी खिन्नी रोड खेत मे बैठकर आईपीएल क्रिकेट मैच का मोबाइल फोन पर देखकर हारजीत का सट्टा लगवाकर अवैध लाभ अज्रित कर रहे है। सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गयी जहाॅं पर सिद्धबाबा पहाड़ी खिन्नी रोड खेत में बल्ब की रोशनी के नीचे एक युवक मोबाइल फोन पर देखते एवं 1 युवक डायरी में पेन  से लिखता हुआ दिखाई दिया जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर दोनों ने अपने नाम मनीष उर्फ मन्नू मिश्रा उम्र 18 वर्ष निवासी स्टेशन तिराहा गोसलपुर, रिषभ परिहार उम्र 18 वर्ष निवासी गुडह़ाई चौक गोसलपुर बताये, मनीष उर्फ मन्नू मिश्रा के मोबाइल को चैक करने पर मोबाइल में आईपीएल क्रिकेट मैच दिल्ली एवं राजस्थान रायल का चला रहा था तथा रिषभ परिहार अपने मोबाइल पर फोन पर बातचीत कर हार जीत का दांव डायरी पर लिख रहा था उक्त दोनों से पूछताछ करने पर दोनो के द्वारा क्रिकेट मैच के सीधे प्रसारण की हारजीत तथा रन एवं विकेट का सट्टा ग्राहकों से डायरी में लिखकर सट्टे का व्यापार करना तथा इकबाल मंसूरी उर्फ भुल्ली भाईजान निवासी बुढ़ागर के लाईन वाले मोबाइल नम्बर पर चढ़ाना बताया एवं हारजीत मे  03 परसेंट का कमीशन इकबाल मंसूरी उर्फ भुल्ली भाईजान द्वारा देना एवं  मैच समाप्त होने पर लोगों से लेन देन करना बताये।

आरोपी मनीष उर्फ मन्नू मिश्रा एवं रिषभ परिहार के कब्जे से 2 रियलमी कम्पनी के मोबाइल, एक डायरी मैच के हिसाब लिखी हुयी, नगदी लगवाडी रकम 1800 रूपये जप्त किये गये तथा दोनों ने पूछताछ पर बताये कि खाईबाज इकबाल मंसूरी उर्फ भुल्ली भाईजान निवासी बुढ़ागर द्वारा सट्टा का काम ग्राम बुढ़ागर में करना बताये जिन्हें साथ लेकर उनके द्वारा बताये हुए स्थान असाटी धर्मशाला के सामने ग्राम बुढ़ागर मे दबिश दी गयी जहां  पर एक व्यक्ति अपने पास में रखे मोबाइल पर दांव लगाने की बात करते तथा कागज पर लिखते दिखा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम शेख इकबाल उर्फ भुल्ली भाईजान उम्र 36 वर्ष निवासी असाटी धर्मशाला के सामने ग्राम बुढ़ागर का रहने वाला बताया तथा आईपीएल क्रिकेट मैच दिल्ली एवं राजस्थान रायल का ग्राहकों हारजीत तथा रन एवं विकेट का सट्टा ग्राहकों से डायरी में लिखकर सट्टे का व्यापार करना बताया जिसके पास से 7 मोबाइल, 8 सट्टा पटटी जिनमें आईपीएल का हिसाब किताब लिखा हुआ तथा हारजीत की रकम 2700 रूपये  जप्त किये गये तीनो आरोपियों के विरूद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट एवं 109 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना मे लिया गया।


उल्लेखनीय भूमिका - क्रिकेट का सट्टा खिलाते 3 सटोरियों को गिरफ्तार करने में थाना प्रभारी गोसलपुर श्री संजय भलावी, उप निरीक्षक सतीश अनुरागी, उप निरीक्षक दीपू कुशवाहा, आरक्षक सत्येन्द्र बेसन, मनीष अहिरवार, नेमचन्द मार्को, रिंकेश की सराहनीय भूमिका रही।