कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दस कंटेनमेंट जोन बने - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दस कंटेनमेंट जोन बने


कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए दस कंटेनमेंट जोन बने

कंटेनमेंट जोन से कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के परिवारजनों एवं कांटेक्ट ट्रेसिंग में चिन्हित व्यक्तियों के आने-जाने पर प्रतिबंध रहेगा।

जबलपुर | कोरोना वायरस के संक्रमण के लिहाज से संवेदनशील माने गये दस क्षेत्रों को मिनी कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। इन कंटेनमेंट जोन में सिहोरा तहसील के अंतर्गत हनुमान मंदिर के पास गोसलपुर का प्रभावित क्षेत्र, जेडएसआई रेसिडेंस एकता चौक विवेकानंद वार्ड का प्रभावित क्षेत्र, शिवनगर आधारताल का प्रभावित क्षेत्र, शांति नगर दमोहनाका का प्रभावित क्षेत्र, मकान नंबर 84 नयागांव का प्रभावित क्षेत्र, आदर्श नगर आधारताल का प्रभावित क्षेत्र, पड़वार बरेला का प्रभावित क्षेत्र, कटंगा कॉलोनी पनागर का प्रभावित क्षेत्र, बाजनामठ तिलवारा का प्रभावित क्षेत्र तथा गुलौआ चौक वीर सावरकर वार्ड का प्रभावित क्षेत्र शामिल है।

 जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने कंटेनमेंट जोन बनाने के आदेश आज जारी कर दिये हैं। मिनी कंटेनमेंट जोन से कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के परिवारजनों एवं कांटेक्ट ट्रेसिंग में चिन्हित व्यक्तियों के आने-जाने पर प्रतिबंध रहेगा।