कूचबिहार में हुई हिंसा के पीछे ममता बनर्जी ने अमित शाह को ठहराया जिम्मेदार, चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

कूचबिहार में हुई हिंसा के पीछे ममता बनर्जी ने अमित शाह को ठहराया जिम्मेदार, चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस

 


पश्चिम बंगाल (West Bengal) में चौथे चरण के मतदान के दौरान कूचबिहार (Cooch Behar) हिंसा में 4 लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद टीएमसी और भाजपा (TMC-BJP) दोनों पार्टियां एक दूसरे पर बयानबाजी कर निशाना साध रही हैं। सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि हम पहले ही कह रहे थे कि गृह मंत्री केंद्रीय बलों को प्रभावित कर रहे हैं। हमारा डर सही साबित हुआ। इस घटना के दौरान 4 लोगों की मौत हो गई। आगे कहा कि गृह मंत्री के निर्देश पर एक साजिश चल रही है और आज की घटना एक सबूत है। शर्म नाम की कोई चीज नहीं है। सीआरपीएफ मेरी दुश्मन नहीं है। लेकिन गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर यह सब हुआ।

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने आज की गोलीबारी की घटना के खिलाफ कल कूचबिहार में रैली आयोजित कर घटना का विरोध करने का फैसला किया है। कूचबिहार में अर्धसैनिक बलों की फायरिंग में 4 लोगों की मौत हो गयी है। वहीं सितालकूची में करीब 300 लोगों ने सुरक्षा बलों को घेर लिया था। दो दिन पहले ही ममता बनर्जी ने लोगों से सीआरपीएफ को घेरने का आह्वान किया था। जिस पर चुनाव आयोग ने उन्हें नोटिस भी दिया है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से पूछा कि यह स्पष्ट करने के लिए कि चौथे चरण के मतदान के दौरान कूचबिहार जिले के सितालकुची में केंद्रीय बलों की गोलीबारी में 4 लोगों की जान क्यों गई। बनर्जी ने कहा इतने लोगों को मारने के बाद चुनाव आयोग कह रहा है कि गोलीबारी आत्मरक्षा में की गई। उन्हें शर्म आनी चाहिए। यह एक झूठ है।