राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में हुए भर्ती - Jai Bharat Express 24

Jai Bharat Express 24

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में हुए भर्ती



 नागपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत कोरोना वायरस (कोविड-19) से संक्रमित हो गए है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर यह जानकारी दी गई है। संघ ने ट्वीट कर कहा कि मौजूदा समय में उनमें कुछ हल्के लक्षण दिख रहे हैं और एहतियाती उपाय के तौर पर तथा नियमित परीक्षण करने के लिए उन्हें नागपुर किंग्सवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 70 वर्षीय भागवत ने 7 मार्च को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक ली थी। उन्होंने अब तक दूसरी खुराक नहीं ली है।