VIDEO- पलायन कर रहे मजदूरों से भरी बस पलटी, 2 की मौत, कई घायल हृदय विदारक घटना ग्वालियर—झांसी हाईवे - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

VIDEO- पलायन कर रहे मजदूरों से भरी बस पलटी, 2 की मौत, कई घायल हृदय विदारक घटना ग्वालियर—झांसी हाईवे


पलायन कर रहे मजदूरों से भरी बस पलटी, 2 की मौत, कई घायल हृदय विदारक घटना ग्वालियर—झांसी हाईवे से सामने आ रही है। यहां यात्रियों से खचाखच भरी बस पलट गई है। हादसे में दो मजदूरों की मौत और एक दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने के समाचार है।


ग्वालियर | ग्वालियर की प्रसिद्ध जोरासी घाटी पर 20 अप्रैल मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां ग्वालियर से डबरा की ओर आ रही पलायन कर रहे मजदूरों से भरी ओवरलोड बस पलट गई।सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत और महिला बच्चों सहित कई मजदूरों को गहरी चोटें  आई है। घटनास्थल राहत व बचाव कार्य जारी है। हादसे का कारण क्षमता से अधिक सवारियों का होना बताया गया  है।

जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में 6 दिन के लॉकडाउन के बाद मजदूरों ने घर वापसी शुरू कर दी है। कई मजदूर निजामुद्दीन से मध्य प्रदेश के छतरपुर में आ रहे थे जो बिलौआ थाना क्षेत्र के जौरासी घाटी पर सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। घायलों को ट्रामा सेंटर के लिए रेफर किया गया है। 


इस गंभीर विषय पर द क्राइम इंफो ने सोमवार को ही सरकार को भी चेता दिया था। इसके अलावा इंटेलीजेंस की भी रिपोर्ट सरकार को मिल गई थी। इसके बावजूद सरकार ने कोई रणनीति नहीं बनाई। इस लापरवाही के नतीजे बारह घंटे में सामने आने लगे। दरअसल, ग्वालियर—झांसी हाईवे के बिलौआ इलाके में क्षमता से अधिक मजदूरों से भरी बस पलट गई। इस बस में लोगों के साथ साथ सामान भी भरे थे। लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला जा रहा है। घटना की तस्वीरें विचलित करने वाली थी। दो मजदूरों की मौके पर मौत हो गई है। वहीं 10 लोगों के जख्मी होने की जानकारी सामने आई है। यात्री बस 60 सीटर थी लेकिन उसमें 90 यात्री सवार थे। ऐसी बातें निकल कर सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।