आज सिंगापुर से तमिलनाडु पहुंचेगी 140 टन ऑक्सीजन - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

आज सिंगापुर से तमिलनाडु पहुंचेगी 140 टन ऑक्सीजन



चेन्नई। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने सिंगापुर से 140 टन ऑक्सीजन मंगवाई है जो आज राज्य में पहुंचेगी। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के एक बयान के अनुसार, ऑक्सीजन ले जाने वाले कंटेनरों को विशाखापत्तनम बंदरगाह से ले जाया जा रहा है और उसके आज चेन्नई और सलेम पहुंचने की संभावना है।
ऑक्सीजन सिंगापुर से समुद्र के रास्ते लाया गया है।

ऑक्सीजन को चेन्नई और सेलम में रखा जाएगा और राज्य सरकार इसे अन्य स्थानों पर ले जाएगी जहां इसकी आवश्यकता होगी।

केंद्र सरकार ने तमिलनाडु को प्रतिदिन ऑक्सीजन का आवंटन 519 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 650 मीट्रिक टन कर दिया है। मद्रास उच्च न्यायालय की पहली पीठ जिसमें मुख्य न्यायाधीश संजीब बनर्जी और न्यायमूर्ति सेंथिल राममूर्ति शामिल थे, ने पहले केंद्र सरकार से तमिलनाडु को ऑक्सीजन आवंटन बढ़ाने का आह्वान किया था क्योंकि राज्य में कोविड मामले बढ़ रहे थे।