जिले के नगरीय क्षेत्रों में 15 मई तक शराब के क्रय-विक्रय, परिवहन और संग्रहण पर रोक आदेश हुए जारी देखिए ये रिपोर्ट - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जिले के नगरीय क्षेत्रों में 15 मई तक शराब के क्रय-विक्रय, परिवहन और संग्रहण पर रोक आदेश हुए जारी देखिए ये रिपोर्ट


जबलपुर
| जिले के नगरीय क्षेत्रों में 15 मई तक शराब के क्रय-विक्रय, परिवहन और संग्रहण पर रोक । जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर द्वारा आदेश जारी । 01 से 15 मई तक की सम्पूर्ण 15 दिनों की अवधि शुष्क दिवस घोषित


15 मई तक शुष्क दिवस घोषित, मदिरा का क्रय-विक्रय प्रतिबंधित

जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टरकर्म वीर शर्मा ने जिले में देशी-विदेशी मदिरा के क्रय-विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन को प्रतिबंधित करने के उद्देश्य से 15 मई तक संपूर्ण दिवसों को शुष्क दिवस घोषित किया है। 
जिले की नगर निगम, छावनी सीमा और नगरीय क्षेत्र में स्थित समस्त देशी-विदेशी मदिरा की फुटकर विक्रय की दुकानों तथा मदिरा दुकानों से संलग्न समस्त अहातों सहित भांग व भांग घोटा दुकानों को अन्य मदिरा फुटकर बिक्री के केन्द्रों को बंद रखे जाने एवं मदिरा के क्रय-विक्रय, संग्रहण एवं परिवहन को प्रतिबंधित करने के उद्देश्य से 15 मई तक संपूर्ण दिवसों के लिए शुष्क दिवस घोषित किया गया है।