दुनिया में 34.63 लाख से अधिक लोगों की जान ले चुका है कोरोना, 16.71 करोड़ से अधिक लोग हो चुके हैं संक्रमित - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

दुनिया में 34.63 लाख से अधिक लोगों की जान ले चुका है कोरोना, 16.71 करोड़ से अधिक लोग हो चुके हैं संक्रमित



खतरनाक कोरोना वायरस दुनिया में अब तक 16.71 करोड़ से अधिक लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है। जबकि इस वायरस के कारण पूरी दुनिया में 34.63 लाख से अधिक लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
खबरों के अनुसार, विश्व में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढक़र अब 16 करोड़ 71 लाख 78 हजार 756 हो गई है। वहीं 34 लाख 63 हजार 891 लोगों की इस वायरस के कारण मौत हो चुकी है। भारत में इस वायरस का कहर अभी बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में देश में दो लाख से अधिक नए कोरोना मरीज मिले हैं,जबकि चार हजार से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई है।
विश्व महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में तीन करोड़ 31 लाख 17 हजार से अधिक लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। जबकि 5.89 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है। भारत में संक्रमितों का आंकड़ा 2.67 लाख से अधिक हो गया है। ब्राजील में 1.60 करोड़ से अधिक लोग कोरोना से प्रभावित हुए हैं, जबकि 4.49 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है।