MP: कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के बंगले में महिला ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- अफसोस तुम्हारी जिंदगी का हिस्सा न बन सकी - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

MP: कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के बंगले में महिला ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- अफसोस तुम्हारी जिंदगी का हिस्सा न बन सकी



पूर्व मंत्री और गंधवानी से कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार (Umang Singhar) के शाहपुरा के बंगले में एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. महिला की पहचान सोनिया भारद्वाज के रूप में हुई है. महिला के पास से सुसाइड नोट भी मिला है.

इसमें महिला ने उमंग सिंघार को कहा है कि उसे अफसोस है कि वह उसकी जिंदगी का हिस्सा नहीं बन सकी. इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है.
हरियाणा की रहने वाली है महिला

इस मामले में विवेचना अधिकारी SI रिंकू जाटव ने कहा कि महिला की पहचान सोनिया भारद्वाज के रूप में हुई है. वह हरियाणा के अंबाला के बालदेव नगर की निवासी है. वह शादीशुदा है, उसके पति का नाम संजीव कुमार है. शाहपुरा के बंगले में वह पिछले एक महीने से रह रही थी. जबकि रविवार की शाम उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी.
अंदर से बंद था दरवाजा

बंगले का नौकर अपनी पत्नी के साथ रहता है. रविवार को जब उसकी पत्नी साफ-सफाई के लिए गई तो दरवाजा अंदर से बंद था. जब उन्होंने इसकी जानकारी उमंग सिंघार को दी तो उन्होंने अपनी जान-पहचान के लोगों को भेजकर दरवाजा खुलवाया. दरवाजा खुला तो हर कोई हैरान रह गया. महिला दरवाजे के ऊपर बने ग्रिल पर फंदे से लटक रही थी. लोगों ने जाकर देखा तो महिला की मौत हो चुकी थी.