इस राज्य में 14 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, लेकिन मिलेगी ये छूट - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

इस राज्य में 14 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, लेकिन मिलेगी ये छूट



चेन्नई: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर कमज़ोर पड़ने लगी है। इसलिए कई राज्यों ने लॉकडाउन में कुछ रियायत दे दी है। हालांकि, तमिलनाडु सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनज़र चलते लागू लॉकडाउन को 10 दिन के लिए आगे बढ़ा दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीएम एमके स्टालिन ने राज्य के अधिकारियों के साथ एक मीटिंग के बाद 14 जून सुबह तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री कार्यालय के द्वारा आज इस सम्बन्ध में जानकारी दी गई है। बताया जा रहा है कि इस बार लॉकडाउन में कुछ रियायत दी जाएगी। बता दें कि तमिलनाडु कोरोना से काफी अधिक प्रभावित है। इसको देखते हुए वहां लॉकडाउन को आगे बढ़ाया गया है। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, एमके स्टालिन सरकार का कहना है कि लॉकडाउन में इस बार कई रियायतें दी जाएंगी। जानकारी के मुताबिक, लॉकडाउन के दौरान किराना, सब्जी, मांस-मछली की दुकानों को सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक खोलने की इजाजत होगी।