भारत में डेल्टा प्लस वेरिएंट के 50 केस मिले, महाराष्ट्र के साथ दिल्ली, हरियाणा और पंजाब समेत इन राज्यों पर खतरा ज्यादा - Jai Bharat Express

Jai Bharat Express

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

भारत में डेल्टा प्लस वेरिएंट के 50 केस मिले, महाराष्ट्र के साथ दिल्ली, हरियाणा और पंजाब समेत इन राज्यों पर खतरा ज्यादा



कोरोना की दूसरी लहर के बीच डेल्टा प्लस वेरिएंट के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में राजधानी दिल्ली समेत आठ राज्य ऐसे हैं, जहां इस वेरिएंट का सबसे ज्यादा खतरा मंडरा रहा है। अब तक डेल्टा प्लस वेरिएंट के 50 केसों की पुष्टि हो चुकी है। महाराष्ट्र में तो इससे संक्रमित एक व्यक्ति की जान भी चली गई है।

राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) के निदेशक डॉक्टर एसके सिंह ने बताया कि देश भर में आज तक डेल्टा प्लस के 50 मामले मिल चुके हैं। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में मिले हैं। आठ राज्यों में डेल्टा वेरिएंट का ज्यादा खतरा मिला है। इनमें दिल्ली, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, केरला, महाराष्ट्र, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल शामिल है।

कहां, कितने केस मिले

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट के सर्वाधिक 21 केस सामने आए हैं। इनमें से एक व्यक्ति की मौत के बाद यह सक्रिय मरीजों की संख्या 20 है। तमिलनाडु में नौ, मध्य प्रदेश में सात, पंजाब और गुजरात में दो-दो मामले मिले हैं। केरला में तीन केस सामने आए हैं। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, जम्मू और कर्नाटक में डेल्टा प्लस वेरिएंट के एक-एक मरीज की पुष्टि हुई है।