फर्नीचर दुकानें नियम विरुद्ध खोलेने पर पुलिस ने संचालकों पर किया मामला दर्ज। - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

फर्नीचर दुकानें नियम विरुद्ध खोलेने पर पुलिस ने संचालकों पर किया मामला दर्ज।

फर्नीचर दुकानें नियम विरुद्ध खोलेने पर पुलिस ने संचालकों पर किया मामला दर्ज।



जबलपुर |कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों पर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में ओमती पुलिस ने बिना अनुमति करमचंद चौक स्थित खंडेलवाल फर्नीचर की दुकानें खोले जाने पर दुकान संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।ओमती टीआई एसपी बघेल ने बताया कि कोरोना प्रोटाकॉल के निर्देशों का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रों का भ्रमण किया गया भ्रमण के दौरान करमचंद चौक स्थित खण्डेलवाल फर्नीचर दुकान नम्बर 1 के संचालक मनोज खण्डेलवाल निवासी राईट टाउन एवं खण्डेलवाल फर्नीचर दुकान क्रमांक 2 का संचालक प्रमोद खण्डेलवाल निवासी राईट टाउन मदनमहल  एवं खण्डेलवाल फर्नीचर दुकान क्रमांक 3 का संचालक समीर खण्डेलवाल निवासी खण्डेलवाल कॉम्पलैक्स मदनमहल के विरुद्ध जिला दण्डाधिकारी के आदेश का उल्लंघन करने पाए जाने पर धारा 188,269,270 एवं 54 आपदा प्रबंधन अधिनियम तथा 3 महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।