Cabinet Expansion 2021: मोदी कैबिनेट में 11 महिलाओं को मिली जगह, जानिये पूरा प्रोफाइल - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

Cabinet Expansion 2021: मोदी कैबिनेट में 11 महिलाओं को मिली जगह, जानिये पूरा प्रोफाइल



केंद्र की मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल में आज पहली बार मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। कुल 43 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा रही है, जिनमें 11 महिलाएं शामिल हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, तत्काल तीन तलाक पर कानून बनाने, उज्जवल योजना और प्रधानमंत्री जनधन योजना आदि चलाकर महिलाओं का उत्थान करने वाली बीजेपी ने इस बार अपने मंत्रिमंडल में भी नारी शक्ति की भागीदारी बढ़ा दी है। किन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई हैं, चलिए बताते हैं...

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मोदी कैबिनेट में शामिल महिलाओं में सबसे पहले शपथ अनुप्रिया सिंह पटेल ने ली। उन्होंने अपना दल के टिकट पर मिर्जापुर से लोकसभा 2019 का लोकसभा चुनाव जीता। वह अपना दल के अध्यक्ष स्वर्गीय डॉ. सोनी लाल पटेल की बेटी हैं। उन्होंने लेडी श्री राम कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय और छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर, उत्तर प्रदेश से शिक्षा प्राप्त की है।

शोभा करंदलाजे

उडुपी चिकमगलूर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा सांसद शोभा करंदलाजे कर्नाटक से हैं। उन्होंने मैसूर से मास्टर ऑफ सोशल वर्क और मैंगलोर यूनिवर्सिटी से भी पढ़ाई की है। करंदलाजे वोक्कालिगा समुदाय से हैं और भाजपा के आक्रामक नेताओं में उनकी गिनती होती है।


दर्शन विक्रम जरदोश


गुजरात के सूरत से लोकसभा सांसद दर्शन विक्रम जरदोश 2019 से वित्त पर स्थायी समिति और सलाहकार समिति विदेश मंत्रालय के सदस्य रही हैं। उन्होंने भाजपा के उपाध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है।

मिनाक्षी लेखी

नरेंद्र मोदी कैबिनेट में दिल्ली से लोकसभा सांसद मीनाक्षी लेखी को शामिल किया गया है। उन्होंने भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में काम किया है। एक प्रसिद्ध वकील होने के साथ ही वे सामाजिक कार्यकर्ता भी रही हैं। मिनाक्षी लेखी राष्ट्रीय महिला आयोग समेत और कई संगठनों और संस्थानों से जुड़ी हैं, जो देश में महिलाओं और बच्चों के अधिकारों के रक्षक के रूप में जाने जाते हैं।

अन्नपूर्णा देवी


अन्नपूर्णा झारखंड के कोडरमा से बीजेपी की लोकसभा सांसद हैं। महिला सशक्तिकरण समिति, विद्युत मंत्रालय सलाहकार समिति के साथ-साथ नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय की सदस्य हैं। उन्होंने 1998-2000 में बिहार विधानसभा की सदस्य के रूप में भी कार्य किया।

प्रतिमा भौमिकी

त्रिपुरा पूर्व से भाजपा सांसद प्रतिमा भौमिकी भी आक्रामक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने राजनीति में आने से पहले किसानी भी की है। वर्तमान में रेल मंत्रालय सलाहकार समिति में सदस्य हैं।

भारती प्रवीण पवार

महाराष्ट्र के डिंडोरी (एसटी) से भाजपा सांसद प्रवीण पवार ने एनडीएमवीपीएस मेडिकल कॉलेज, नासिक से सर्जरी में एमबीबीएस की डिग्री हासिल की है। वर्तमान में सलाहकार समिति, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय की सदस्य हैं।