Modi Cabinet Expansion Live : हर्षवर्धन समेत इन मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, ये 43 मंत्री लेंगे शपथ, देखें लिस्ट - Jai Bharat Express

Jai Bharat Express

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

Modi Cabinet Expansion Live : हर्षवर्धन समेत इन मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, ये 43 मंत्री लेंगे शपथ, देखें लिस्ट



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपनी कैबिनेट का शाम 6 बजे विस्‍तार करने वाले हैं। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और नाम भी फाइनल हो गए हैं। पीएम नरेंद्र मोदी नए बनने वाले मंत्रियों से अपने आवास पर मुलाकात कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, अबतक पीएम मोदी से मिलने के लिए महाराष्ट्र के पूर्व सीएम नारायण राणे, ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया, भूपेंद्र यादव, सुनीत दुग्गल, मीनाक्षी लेखी और अनुराग ठाकुर मिलने पहुंचे हैं। सांसद और एलजेपी के दूसरे गुट के नेता पशुपति पारस के भी पीएम मोदी से मिलने की खबर है।

pm narendra modi cabinet expansion live updates..

ये 43 मंत्री लेंगे शपथ

1. श्री नारायण तातु राणे 2. श्री सर्बानंद सोनोवाल 3. डॉ वीरेंद्र कुमार 4. श्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया 5. श्री रामचंद्र प्रसाद सिंह 6. श्री अश्विनी वैष्णव 7. श्री पाशु पति कुमार पारस 8. श्री किरेन रिजिजू 9. श्री राज कुमार सिंह 10.श्री हरदीप सिंह पुरी 11.श्री मनसुख मंडाविया 12.श्री भूपेंद्र यादव 13.श्री पुरुषोत्तम रूपाला 14.श्री जी किशन रेड्डी 15.श्री अनुराग सिंह ठाकुर 16.श्री पंकज चौधरी 17.श्रीमती। अनुप्रिया सिंह पटेल 18.डॉ. सत्य पाल सिंह बघेल 19.श्री राजीव चंद्रशेखर 20.सुश्री शोभा करंदलाजे 21.श्री भानु प्रताप सिंह वर्मा 22. श्रीमती दर्शन विक्रम जरदोशी 23. श्रीमती मीनाकाशी लेखी 24. श्रीमती अन्नपूर्णा देवी 25.श्री ए.नारायणस्वामी 26.श्री कौशल किशोर 27.श्री अजय भट्ट 28.श्री बीएल वर्मा 29.श्री अजय कुमार 30.श्री चौहान देवुसिंह 31.श्री भगवंत खुबा 32.श्री कपिल मोरेश्वर पाटिल 33.सुश्री प्रतिमा भौमिक 34 डॉ. सुभाष सरकार 35.डॉ. भागवत किशनराव कराड 36.डॉ. राजकुमार रंजन सिंह 37.डॉ. भारती प्रवीण पवार 38.श्री बिश्वेश्वर टुडू 39.श्री शांतनु ठाकुर 40.डॉ. मुंजापारा महेंद्रभाई 41.श्री जॉन बारला 42.डॉ. एल. मुरुगन 43.श्री निसिथ प्रमाणिक

ये मंत्री दे चुके हैं इस्‍तीफा?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पर्यावरण राज्‍य मंत्री बाबुल सुप्रियो, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, महिला एवं बाल विकास राज्‍य मंत्री देबाश्री चौधरी, शिक्षा राज्‍य मंत्री संजय धोत्रे, केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, श्रम मंत्री संतोष गंगवार, केमिकल्‍स और फर्टिलाइजर्स मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा, ग्राहक मामलों के मंत्रालय में राज्‍य मंत्री रावसाहेब दानवे अपना इस्‍तीफा सौंप चुके हैं।

ये नेता बनने वाले हैं मंत्री!

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक, जिन नेताओं को मंत्री बनाया जा सकता है उनमें असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल, महाराष्ट्र से राज्यसभा के सदस्य नारायण राणे, महाराष्ट्र के ही दिन्डोरी से सांसद भारती पवार, महाराष्ट्र के भिवंडी से सांसद कपिल पाटिल, हरियाणा के सिरसा से सांसद सुनीता दुग्गल, उत्तराखंड के नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से सांसद अजय भट्ट, महाराष्ट्र के बीड से सांसद प्रीतम मुंडे, भाजपा महासचिव भूपेंद्र यादव, मध्य प्रदेश से राज्यसभा सदस्य ज्योतिरादित्य सिंधिया, दिल्ली से भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी, कर्नाटक के उडुपी चिकमगलूर से सांसद शोभा करंदलाजे, उत्तर प्रदेश के खीरी से सांसद अजय मिश्रा और पश्‍चिम बंगाल के बनगांव के सांसद शांतनु ठाकुर प्रमुख हैं। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार, 43 नए मंत्री शपथ लेंगे।