पुलिस में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 7 पुलिस अधिकारियों को दी गयी भावभीनी विदाई - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

पुलिस में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 7 पुलिस अधिकारियों को दी गयी भावभीनी विदाई

जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 7 पुलिस अधिकारियों को दी गयी भावभीनी विदाई।








दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।

जबलपुर |पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा के निर्देशानुसार आज दिनॉक 30-09-2021 की शाम 5-30 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल द्वारा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय/ नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा तुषार सिंह तथा रक्षित निरीक्षक  सौरभ तिवारी की उपस्थिति में कार्यवाहक निरीक्षक लक्ष्मीकांत तिवारी, उप निरीक्षक रोहणी प्रसाद झारिया, कार्यवाह उप निरीक्षक ओम प्रकाश रघुवंशी, सहायक उप निरीक्षक  मिलन सिंह राजपूत, सहायक उप निरीक्षक  रवीन्द्र कुमार मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक प्रयाग कुमार तिवारी एवं पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में पदस्थ सूबेदार आंकिंक (एम) प्रभात कुमार तिवारी को दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल ने आभार व्यक्त करते हुये कहा कि आप सभी के सहयोग के कारण ही हमारे बीच से विदा ले रहे हमारे पुलिस परिवार के साथीगणों ने 44 साल तक की सेवा अवधी को तनाव मुक्त रहते हुये निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे, आप सभी को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है, एवं अपने आपको स्वास्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें, अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें, जबलपुर पुलिस हमेशा आपके साथ है।