दीपावली पर्व के दौरान जबलपुर शहर की देखें यातायात व्यवस्था - Jai Bharat Express

Jai Bharat Express

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

दीपावली पर्व के दौरान जबलपुर शहर की देखें यातायात व्यवस्था


दीपावली पर्व के दौरान जबलपुर शहर की देखें यातायात व्यवस्था


जबलपुर |पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उत्तर,यातायात संजय कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में धनतेरस, दीपावली त्यौहार के मद्देनजर शहर के मुख्य बाजार क्षेत्रों में खरीददारी करने अत्यधिक संख्या में आमजनों का आना-जाना लगा हुआ है, जिसे देखते हुए व्यस्त्तम बाजार क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुगम व सुरक्षित बनाने हेतु निम्नानुसार यातायात,डायवर्सन व्यवस्था की गई है।


बड़ा फुहारा, गंजीपुरा, सराफा बाजार क्षेत्र की यातायात व्यवस्था


1- सुपर मार्केट से बड़ा फुहारा की ओर तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। केवल दो पहिया वाहनों को ही प्रवेश दिया जावेगा।

2- कछियाना क्रासिंगएदत्त मंदिर क्रॉसिंग , गोलबाजार से गंजीपुरा की ओर जाने वाले मार्ग में तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। केवल दो पहिया वाहन ही गंजीपुरा की ओर जा सकेगें ।

3- रानीताल, गढाफाटक मार्ग से घमंडी चौक, बड़ा फुहारा की ओर जाने वाले मार्ग में तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों को शंकर घी भंडार तक आने दिया जावेगा। केवल दो पहिया वाहन ही बड़ा फुहारा, घमंडी चौक की ओर जा सकेगें।

4- बल्देवबाग की ओर से आने वाले तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों को पाण्डे चौक तक आने दिया जावेगा। केवल दो पहिया वाहन पाण्डे चौक से बड़ा फुहारा की ओर जा सकेंगे।

5- मिलौनीगंज से सराफा चौक, बड़ा फुहारा की ओर जाने वाले मार्ग में तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। केवल दो पहिया वाहन ही जा सकेगें ।

6- करमचंद चौक से तुलाराम चौक की ओर जाने वाले मार्ग में तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। केवल दो पहिया वाहन ही जा सकेगें ।

7- तुलाराम चौक से अंधेरदेव होते हुये बड़ा फुहारा की ओर जाने वाले मार्ग में तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। केवल दो पहिया वाहन ही जा सकेगें ।

8 - गलगला चौराहें से तुलाराम चौक की तरफ तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। केवल दो पहिया वाहन ही जा सकेगें।

पार्किंग व्यवस्था - 1. गोलबाजार  2. श्रीनाथ की तलैया 3. तिलकभूमि तलैया


गढ़ा बाजार क्षेत्र की यातायात व्यवस्था

1- पण्डा की मढ़िया से गढ़ा बाजार की ओर तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। केवल दो पहिया वाहनों को ही प्रवेश दिया जावेगा।


2-देवताल चौराहा से गढ़ा बाजार की ओर तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। केवल दो पहिया वाहनों को ही प्रवेश दिया जावेगा।

पार्किंग व्यवस्था - 1. इमरती तालाब के सामने   2. शाही नाका रोड सुलभ कॉम्पलेक्स के सामने     


गोरखपुर बाजार क्षेत्र की यातायात व्यवस्था

1- छोटीलाइन फाटक से गोरखपुर बाजार की ओर तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। केवल दो पहिया वाहनों को ही प्रवेश दिया जावेगा।


2-आजाद चौक से गोरखपुर बाजार की ओर तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। केवल दो पहिया वाहनों को ही प्रवेश दिया जावेगा।

पार्किंग व्यवस्था - 1. छोटी लाईन फाटक के पास ग्राउण्ड 2. कपूर क्रासिंग से आजाद चौक तक सड़क के दोनो ओर 3. आजाद चौक से गुलाटी पेट्रोल पंप की तरफ सड़क के दोनो तरफ

 

सदर बाजार क्षेत्र की यातायात व्यवस्था

1- पेंटीनाका चौक से सदर बाजार की ओर तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। केवल दो पहिया वाहनों को ही प्रवेश दिया जावेगा।

2-जायसवाल पेट्रोल पंप से सदर बाजार की ओर तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। केवल दो पहिया वाहनों को ही प्रवेश दिया जावेगा।

3- टीआई क्र्रासिंग से सदर मेन रोड की ओर तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। केवल दो पहिया वाहनों को ही प्रवेश दिया जावेगा।

 पार्किंग व्यवस्था - 1. यादगार चौक से टीआई क्रासिंग सड़क के दोनो ओर 2. टैगोर गार्डन के सामने 3. सेंट जोसेफ स्कूल के सामने ग्राउण्ड


जबलपुर संस्कारधानी वासियों से अनुरोध है कि खरीददारी हेतु आने के लिए दोपहिया वाहन का उपयोग करें एवं अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थल ही अपने वाहन पार्क करें। आम रोड पर वाहन पार्क न करें, ताकि आवागमन सुगमता पूर्वक चलता रहे।


⏩  व्यापारी बंधुओं से अनुरोध है कि अपनी दुकानों का अनावश्यक विस्तार न करें एवं दुकानों मे आने वाले ग्राहकों को अपना वाहन आमरोड पर पार्क न करने देवे, साथ ही अपनी दुकान के सामने अस्थायी ठेले एवं गुमटियां न लगवाये, और न ही लगने देवे।