जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र रक्षा कालोनी में महिला के कमरे से मिली बारह सिंगा की सींग लगी मुंडी - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र रक्षा कालोनी में महिला के कमरे से मिली बारह सिंगा की सींग लगी मुंडी


बारह सिंगा की दोनों तरफ सींग लगी हुई मुंडी सहित महिला पुलिस गिरफ्त में।


श्रीमति निशा डेविड उम्र 40 वर्ष की कमरे की तलाशी लेने पर एक बारह सिंगा की मुंडी मिली जिसमें दोनों तरफ सींग लगी हुई है।


थाना प्रभारी रांझी विजय सिंह परस्ते 


जबलपुर| रांझी थाना क्षेत्र रक्षा कालोनी में महिला के कमरे से मिली बारह सिंगा की सींग लगी मुंडी इस संबंध में थाना प्रभारी रांझी विजय सिंह परस्ते ने बताया कि आज दिनॉक 29-11-21 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि रक्षा नगर कालोनी रांझी निवासी निशा डेविड, अपने मकान के प्रथम तल के कमरे मे विदेशी मुर्गियॉ बेचने हेतु पाले हुये है, उसी कमरे में एक बारहसिंगा की मुंडी जिसमें दोनो तरफ सींग लगी हुई है, बेचने हेतु छिपाकर रखे हुये है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये उप निरीक्षक आर.डी. रंघुवंशी, सहायक उप निरीक्षक कैलाश मिश्रा, आरक्षक साकेत, प्रदीप एवं महिला आरक्षक राजकुमारी द्वारा मुखबिर के बताये स्थान श्रीमति निशा डेविड के घर पर दबिश दी गयी, घर पर मौजूद श्रीमति निशा डेविड उम्र 40 वर्ष को सूचना से अवगत कराते हुये मुर्गियों वाले कमरे की तलाश ली गयी तो एक बारहसिंगा की मुंडी जिसमें दोनों तरफ सींग लगी हुई है। छिपाकर रखे मिली, बारह सिंगा की सींग लगी मुंडी मौके से जप्त करते हुये श्रीमति निशा डेविड के विरूद्ध वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त बारहसिंगा की सींग लगी हुई मुंडी कहॉ से और कैसे प्राप्त की के सम्बंध में श्रीमति निशा डेविड से पूछताछ की जा रही थी।