सर्दी-खांसी, बुखार की दवा खरीदने वाले व्यक्तियों की सूची उपलब्ध करायें दवा दुकानदार बोले जबलपुर कलेक्टर - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

सर्दी-खांसी, बुखार की दवा खरीदने वाले व्यक्तियों की सूची उपलब्ध करायें दवा दुकानदार बोले जबलपुर कलेक्टर

सर्दी-खांसी, बुखार की दवा खरीदने वाले व्यक्तियों की सूची उपलब्ध करायें दवा दुकानदार।


कलेक्टर ने ली केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक।



कोरोना की दवाओं की कालाबाजारी में यदि कोई मेडीकल स्टोर या उनसे जुड़ा कोई व्यक्ति लिप्त पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी और उनका लायसेंस तक निलंबित किया जा सकता है। 


जबलपुर |कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनज़र कलेक्टर कर्मवीर शर्मा ने आज शाम केमिस्ट ऐसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बैठक लेकर दवा दुकानों से सर्दी-खांसी और बुखार की दवा खरीदने वाले व्यक्तियों की सूची तैयार कर प्रतिदिन सीएमएचओ कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये है। 

 बैठक में कलेक्टर ने केमिस्ट ऐसोसिएशन के पदाधिकारियों से पूर्व की तरह इस बार भी कोरोना संक्रमण की रोकथाम के प्रयासों में प्रशासन का सहभागी बनने का अनुरोध किया। श्री शर्मा ने कहा कि दवा दुकानदार उनके यहां से सर्दी-खांसी एवं बुखार की दवा लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति की नाम, मोबाइल नम्बर एवं पते सहित सूची स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध करायें ताकि कोरोना टेस्ट हेतु उनका सेम्पल लिया जा सके। 

श्री शर्मा ने केमिस्ट ऐसोसिएशन के पदाधिकारियों को कोरोना के उपचार के लिये जरूरी दवाओं की उपलब्धता सभी मेडीकल स्टोर्स पर निरंतर बनाये रखने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा केमिस्ट एसोसिएशन को सुनिश्चित करना होगा कि कोरोना के उपचार के लिये आवश्यक दवाओं की किसी भी हालत में कालाबाजारी न हो। कोरोना की दवाओं की कालाबाजारी में यदि कोई मेडीकल स्टोर या उनसे जुड़ा कोई व्यक्ति लिप्त पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी और उनका लायसेंस तक निलंबित किया जा सकता है। 

दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने एसडीएम सिहोरा का अध्क्षक्षता में कमेटी गठित

 कलेक्टर श्री शर्मा ने बैठक में बताया कि कोरोना के उपचार के लिये आवश्यक दवाओं की उपलब्धता पर निगरानी रखने इस बार भी प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की समिति बनाई गई है। एसडीएम सिहोरा आशीष पाण्डे के नेतृत्व में गठित यह समिति दवाओं के थोक व्यापारियों से लेकर निजी अस्पतालों तक दवाओं की उपलब्धता एवं वितरण पर निगरानी रखेगी। कलेक्टर कार्यालय में संपन्न हुई केमिस्ट ऐसोसिएशन के पदाधिकारियों की इस बैठक में सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार चौधरी भी मौजूद थे।