मां ने बेटे को साड़ी से बांधकर 10वें फ्लोर से लटकाया, देखिए खौफनाक Video - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

मां ने बेटे को साड़ी से बांधकर 10वें फ्लोर से लटकाया, देखिए खौफनाक Video


मां ने बेटे को साड़ी से बांधकर 10वें फ्लोर से लटकाया, रोंगटे खड़े करने वाला Video



वायरल वीडियो फरीदाबाद के सेक्टर-82 स्थित फ्लोरिडा सोसाईटी का है।


 

फरीदाबाद| दिल्ली से सटे फरीदाबाद में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देखकर आपके होश उड़ जाएंगे, और सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या एक मां भी ऐसा कर सकती है।फरीदाबाद में ये हैरान कर देने वाला वीडियो शोशल मिडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक मां ने खुद अपने बेटे को साड़ी से बांधकर 10वीं मंजिल से नौवीं मंजिल तक लटका दिया, शुक्र है कि कोई गलती नहीं हुई, जरा सी चूक होती, तो बच्चे की जान जा सकती थी।



वायरल वीडियो फरीदाबाद के सेक्टर-82 स्थित फ्लोरिडा सोसाइटी का है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला कि महिला 10वीं मंजिल पर रहती है, जिसके कपड़े उसके नीचे वाली मंजिल पर गिर गये थे, और उस मंजिल पर ताला लगा हुआ था। इस कारण महिला वहां जाकर वह कपड़ा नहीं ला सकी। तब महिला ने अपने बेटे को साड़ी से बांध दिया और कपड़ा लेने के लिए नीचे लटका दिया। इस दौरान सामने की मंजिल पर रहने वाले लोगों ने पूरे मामले का वीडियो बना लिया, जो फरीदाबाद में वायरल हो रहा है।



इस मामले में महिला मुनेश शर्मा से बात की गई तो उसने कहा कि मुझे अपनी गलती का पछतावा है।सोसायटी में रहने वाली परवीन सारस्वत ने बताया, कि यह घटना 6 या 7 फरवरी की है। महिला ने अपने बेटे को साड़ी से बांधकर साड़ी लेने के लिए फांसी पर लटका दिया,उस महिला ने साड़ी लेने के लिए किसी से संपर्क नहीं किया। और खुद फैसला लिया, जो खतरनाक साबित हो सकता है। फिलहाल सोसायटी की ओर से महिला को ऐसा करने पर नोटिस दिया गया है।