क्या राहुल गांधी राजीव गांधी के बेटे हैं, यैसा हम नही कह रहें है। तो कौन कह रहा है देखिए इस वीडियो में - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

क्या राहुल गांधी राजीव गांधी के बेटे हैं, यैसा हम नही कह रहें है। तो कौन कह रहा है देखिए इस वीडियो में


क्या राहुल गांधी राजीव गांधी के बेटे हैं, असम के CM हिमंता विस्वा सरमा ने दिया विवादित बयान देखिए।



Uttarakhand Election: असम के मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता हिमंता बिस्वा सरमा ने शुक्रवार 11 फरवरी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एक विवादित बयान देते हुए कहा कि क्या हमने कभी आपसे यह प्रूफ मांगा है कि आप राजीव गांधी के बेटे हैं या नहीं।



कांग्रेस ने असम सीएम के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि असम सीएम ने मानसिक संतुलन खो दिया है।उत्तराखंड चुनाव की सरगर्मी के बीच नेताओं के जुबानी हमले जारी है। इसी दौरान असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा के उत्तराखंड के जनसभा में राहुल गांधी पर दिए गए बयान पर विवाद हो गया है।



असम के मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगा। इन्होंने जनरल बिपिन रावत के नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक किया लेकिन इनकी मेंटिलिटी देखिए राहुल गांधी ने इसका भी प्रूफ मांग लिया। क्या हमने कभी सबूत मांगा कि आप राजीव गांधी के बेटे हैं या नहीं ? अगर आर्मी ने बोल दिया कि सर्जिकल स्ट्राइक किया है तो आर्मी से आपको सबूत मांगने का क्या अधिकार है? आपको बिपिन रावत पर भरोसा नहीं है।



जनसभा के दौरान असम सीएम ने कहा कि अमेरिका और रूस के साथ भारत ने भी वैक्सीन बनाई लेकिन कांग्रेस ने वैक्सीन बनाने का भी प्रूफ मांगा लेकिन आप अमेरिका से वैक्सीन बनाने का सबूत क्यों नहीं मांगते। अगर भारत कुछ बनाता है तो आपको प्रूफ चाहिए लेकिन पाकिस्तान या चीन बनाए तो आप तारीफ करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी अपने परिवार के लिए जीते हैं। ये तुष्टिकरण करते हैं।