शातिर बदमाश हसीब हकला पर हुई एन.एस.ए की कार्रवाई 22 अपराध हैं पंजीबद्ध। - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

शातिर बदमाश हसीब हकला पर हुई एन.एस.ए की कार्रवाई 22 अपराध हैं पंजीबद्ध।

पुलिस अधीक्षक जबलपुर के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर ने एन.एस.ए. के तहत एक और शातिर बदमाश हसीब उर्फ हकला के विरूद्ध जारी किया वारंट।





थाना हनुमानताल पुलिस द्वारा शातिर बदमाश हसीब हकला जिसके विरूद्ध 22 अपराध पंजीबद्ध है तथा जो वर्तमान में घर में घुसकर मारपीट एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में केन्द्रीय जेल में निरूद्ध है की जारी एन.एस.ए. के वारंट में केन्द्रीय जेल जबलपुर में की गयी विधिवत गिरफ्तारी।



जबलपुर | शातिर बदमाश हसीब हकला पर हुई एन.एस.ए की कार्रवाई शातिर बदमाश के उपर 22 अपराध पंजीबद्ध है।हनुमानताल थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी ने बताया कि हसीब उर्फ हकला  पिता शहीद उम्र 26 वर्ष निवासी न्यू आनंद नगर जल्लू होटल के पास थाना हनुमानताल  का एक अपराधी प्रवृत्ति का व्यक्ति  है। जिसके विरूद्ध थाना हनुमानताल में बलवा कर शासकीय कार्य में व्यवधान, हत्या का प्रयास, मारपीट, आर्म्स एक्ट, सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान विरूपण अधिनियम आदि  के 22 अपराध  पंजीबद्ध है, जिसके विरूद्ध समय समय पर  प्रतिबंधात्मक कार्यवाही  की गयी,  किंतु हसीब उर्फ हकला आदतों में सुधार न लाकर वर्ष 2016 से लगातार अपराध घटित किये जा रहा था, जिसकेे स्वछंद विचरण करने से कभी भी किसी भी मानव के जीवन को खतरा उत्पन्न हो सकता है, जिसे ध्यान में रखते हुये पुलिस अधीक्षक जबलपुर सिद्धार्थ बहुगुणा द्वारा उपरोक्त आरोपी के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) 1980 की धारा 3, सहपठित धारा 2 के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था।


शातिर बदमाश हसीब उर्फ हकला के विरूद्ध एन.एस.ए. का प्रकरण तेैयार कर जिला दण्डाधिकारी जबलपुर के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जिला दण्डाधिकारी जबलपुर डॉ. इलैयाराजा टी के द्वारा आरोपी की आपराधिक गतिविधियो केा दृष्टिगत रखते हुये एन.एस.ए. के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुये केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध कराये जाने हेतु आदेशित किये जाने पर शातिर बदमाश हसीब उर्फ हकला  जो की घर में घुसकर मारपीट, तोडफोड एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के प्रकरण में वर्तमान में केन्द्रीय जेल जबलपुर में निरूद्ध है की जारी एन.एस.ए. के वारंट में आज दिनॉक 11-7-2022 को केन्द्रीय जेल जबलपुर में विधिवत गिरफ्तारी की गयी है।