पुलिस विभाग में पदस्थ 18 पुलिस अधिकारियों,कर्मचारियों को दी गयी भावभीनी विदाई - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

पुलिस विभाग में पदस्थ 18 पुलिस अधिकारियों,कर्मचारियों को दी गयी भावभीनी विदाई


जिला जबलपुर में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 18 पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को दी गयी भावभीनी विदाई।


जबलपुर |पुलिस विभाग में पदस्थ अधिकारियों एंव कर्मचारियों को 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर जबलपुर एस पी सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।



पुलिस अधीक्षक जबलपुर  सिद्धार्थ बहुगुणा (भा.पु.से.) के  मार्गदर्शन में दिनाॅक 30-6-2022 को शाम 6-30 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम जबलपुर में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर थाना प्रभारी मझोली कार्यवाहक निरीक्षक  सजन सिंह, कार्यवाहक निरीक्षक  रत्नेश कुमार पटेल पुलिस लाईन, कार्यवाहक निरीक्षक राजेश कुमार मिश्रा अ.अ.वि. जोनल कार्यालय, उप निरीक्षक (एम)  देवेन्द्र नाथ समाधिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कार्यवाहक उप निरीक्षक  लक्ष्मी प्रसाद तिवारी पुलिस लाईन, कार्यवाहक उप निरीक्षक प्रमोद कुमार शर्मा चैकी प्रभारी उखरी, कार्यवाहक उप निरीक्षक  सुरेश कुमार पाटकर थाना हनुमानताल, कार्यवाहक उप निरीक्षक शिवकुमार पटेल थाना गोरखपुर, सहायक उप निरीक्षक विनोद कुमार दीक्षित पुलिस लाईन, सहायक उप निरीक्षक होरिनियस तिर्की पुलिस लाईन, सहायक उप निरीक्षक  राममिलन हल्दकार थाना कटंगी, सहायक उप निरीक्षक गोपाल सिंह सरवैया थाना भेडाघाट, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार चैकसे थाना शहपुरा, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक  जय नारायण मेहरा थाना खमरिया, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक प्रदेष सिंह राजपूत थाना यातायात घमापुर, प्रधान आरक्षक  रधुवीर प्रसाद दहायत थाना यातायात घमापुर, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक  राम सिंह थाना रांझी, आरक्षक डीएसबी  अशोक सिंह जिला विशेष शाखा  को   उप पुलिस अधीक्षक मुख्यायलय/नगर पुलिस अधीक्षक गढा तुषार सिंह के द्वारा रक्षित निरीक्षक जबलपुर  सौरभ तिवारी, की उपस्थिति में दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।


उप पुलिस अधीक्षक मुख्यायलय/नगर पुलिस अधीक्षक गढा तुषार सिंह ने कहा कि आप सभी ने 35 से 41 साल तक की सेवा अवधी को निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे, आप सभी को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है एवं अपने आपको स्वस्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें।