Asia Cup 2022 से लगभग बाहर हुई टीम इंडिया, श्रीलंका ने 6 विकेट से हराया - Jai Bharat Express | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express  | हिंदी न्यूज़ पोर्टल | जबलपुर एवं मध्यप्रदेश की ताज़ा खबरें

Jai Bharat Express एक हिंदी समाचार पोर्टल है, जहाँ जबलपुर, मध्यप्रदेश, देश, राजनीति, अपराध, प्रॉपर्टी, व्यापार, शिक्षा एवं ताज़ा खबरें प्रकाशित की जाती हैं। निष्पक्ष, विश्वसनीय और तेज़ समाचारों के लिए Jai Bharat Express पढ़ें।

Breaking

Asia Cup 2022 से लगभग बाहर हुई टीम इंडिया, श्रीलंका ने 6 विकेट से हराया


इस मैच में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने कप्तान रोहित शर्मा की 72 रन की पारी के दम पर 20 ओवर में 8 विकेट पर 173 रन बनाए।




IND vs SL Asia Cup 2022 Highlights: भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2022 सुपर-4 का तीसरा मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट टीम स्टेडियम में खेला गया, जिसमें श्रीलंका ने भारत को छह विकेट से मात दे दी,एशिया कप 2022 में सुपर-चार के मुकाबले में भारत को श्रीलंका ने छह विकेट से हरा दिया है। 174 रनों के टारगेट को श्रीलंका ने पांचवीं बॉल पर हासिल कर लिया। इस हार के साथ ही भारतीय टीम का अब फाइनल में जगह बनाना लगभग मुश्किल हो गया है।


टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने जल्द ही अपने दो विकेट गंवा दिए। कोहली 0 और केएल राहुल 6 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रोहित ने सूर्यकुमार यादव के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 97 रनों की साझेदारी की. रोहित ने 72 और सूर्या ने 34 रनों की पारी खेली। हालांकि रोहित के आउट होने के बाद लगातार विकेट गिरते रहे जिसके चलते भारत का स्कोर 175 रन के अंदर ही रह गया।श्रीलंका ने भारत को छह विकेट से हरा दिया है। 174 रन के टारगेट को श्रीलंका ने आखिरी ओवर की पांचवीं बॉल पर हासिल कर लिया। श्रीलंका की ओर से कुसल मेंडिस ने सबसे ज्यादा 57 और पथुम निसंका ने 52 रनों की पारी खेली।दसुन शनाका 33 और भानुका राजपक्षे 25 रन बनाकर नाबाद रहे।