धनतेरस Diwali के मौकै पर सड़को पर रहेगी भीड़, याद रहे इन मार्गो पर 4 पहिया और 3 पहियों पर रोक है। - Jai Bharat Express

Jai Bharat Express

Jaibharatexpress.com@gmail.com

Breaking

धनतेरस Diwali के मौकै पर सड़को पर रहेगी भीड़, याद रहे इन मार्गो पर 4 पहिया और 3 पहियों पर रोक है।

धनतेरस एवं दीपावली पर्व के दौरान जबलपुर शहर की यैसी रहेगी यातायात व्यवस्था।




जबलपुर|धनतेरस एवं दीपावली पर्व पर शहर के मुख्य बाजार क्षेत्रों में खरीददारी करने हेतु अत्यधिक संख्या में संस्कारधानी वासियों का आना-जाना लगा हुआ है, जिसे ध्यान में रखते हुये दिनांक21.10.2022 से 24.10.2022 तक व्यस्त्तम बाजार क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुगम व सुरक्षित बनाने हेतु निम्नानुसार यातायात/डायवर्सन व्यवस्था लगायी जावेगी।

 

बड़ा फुहारा, गंजीपुरा, सराफा बाजार क्षेत्र की यैसी रहेगी यातायात व्यवस्था।


1-सुपर मार्केट से बड़ा फुहारा की ओर तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। केवल दो पहिया वाहनों को ही प्रवेश दिया जावेगा।


2-कछियाना क्रासिंगए दत्त मंदिर क्रॉसिंग ,गोलबाजार से गंजीपुरा की ओर जाने वाले मार्ग में तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। केवल दो पहिया वाहन ही गंजीपुरा की ओर जा सकेगें ।


3-रानीताल, गढाफाटक मार्ग से घमंडी चौक, बड़ा फुहारा की ओर जाने वाले मार्ग में तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों को शंकर घी भंडार तक आने दिया जावेगा। केवल दो पहिया वाहन ही बड़ा फुहारा, घमंडी चौक की ओर जा सकेगें।


4-बल्देवबाग की ओर से आने वाले तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों को पाण्डे चौक तक आने दिया जावेगा। केवल दो पहिया वाहन पाण्डे चौक से बड़ा फुहारा की ओर जा सकेंगे।


5- मिलौनीगंज से सराफा चौक, बड़ा फुहारा की ओर जाने वाले मार्ग में तीनपहिया एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। केवल दो पहिया वाहन ही जा सकेगें ।


6- करमचंद चौक से तुलाराम चौक की ओर जाने वाले मार्ग में तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। केवल दो पहिया वाहन ही जा सकेगें ।


7- तुलाराम चौक से बड़ा फुहारा की ओर जाने वाले मार्ग में तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। केवल दो पहिया वाहन ही जा सकेगें ।


8 - गलगला चौराहें से तुलाराम चौक की तरफ तीनपहिया एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। केवल दो पहिया वाहन ही जा सकेगें ।


 

👉 पार्किंग व्यवस्था - 1. गोलबाजार,   2. श्रीनाथ की तलैया, 3. तिलक भूमि तलैया



👉 गढ़ा बाजार क्षेत्र की यातायात व्यवस्था



1- पण्डा की मढ़िया से गढ़ा बाजार की ओर तीन पहिया एवं चार पहिया वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। केवल दो पहिया वाहनों को ही छूट रहेगी।